मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ पूरे हों सीएम एनाउंसमेंट कार्य : डीसी

On: May 24, 2026 6:17 PM
Follow Us:

झज्जर, 23 मई। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत जिले में चल रहे सभी विकास कार्य सरकार की प्राथमिकताओं से जुड़े हुए हैं। ऐसे में संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक विकास कार्य गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ निर्धारित अवधि में पूर्ण हों। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं से जुड़े विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।

डीसी वर्षा खांगवाल शनिवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित अधिकारियों की बैठक में विकास कार्यो की समीक्षा कर रही थीं

बैठक में डीसी ने मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत जिले में चल रहे विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की । 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री  के जींद दौरे की तैयारियों का लिया जायजा, रेलवे जंक्शन, हुड्डा ग्राउंड का किया निरीक्षण

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों में एक से अधिक विभागों की भूमिका है, उनमें बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों को गति दी जाए ताकि किसी भी परियोजना में अनावश्यक देरी न हो। 

उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्यों की प्रगति केवल फील्ड स्तर पर ही नहीं, बल्कि ऑनलाइन पोर्टल पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति और प्रगति रिपोर्ट को नियमित रूप से सीएम अनाउंसमेंट पोर्टल पर अपडेट करना सुनिश्चित करें। 

डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि जो विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं, संबंधित विभाग उन्हें तत्काल टेकओवर करें और उनकी औपचारिक पूर्णता रिपोर्ट भी पोर्टल पर अपलोड करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप विकास योजनाओं का लाभ आमजन तक समय पर पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग गंभीरता और जवाबदेही के साथ कार्य करें।

मानसून के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त महेंद्र पाल सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी फील्ड में उतरे, जल निकासी प्रबंधों का किया निरीक्षण

उपायुक्त ने कहा कि विकास कार्यों की प्रगति में विभागीय समन्वय और सक्रियता अत्यंत महत्वपूर्ण है ताकि जिले में विकास परियोजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारा जा सके और आमजन को योजनाओं का त्वरित लाभ मिल सके।

*इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूद*

इस अवसर डीएमसी अभिनव सिवाच, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल,एसडीएम बादली विशाल कुमार,सीटीएम रितु बंसीवाल,सीएमजीजीए खुशी कौशल,एसीपी अनिरुद्ध चौहान,डीआरओ मनवीर सिंह,डीडीपीओ निशा तंवर,डीईओ रतिंद्र सिंह, डीएसडब्ल्यूओ रेणुबाला सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

11 जुलाई तक सभी प्रपत्रों पर निर्णय लेकर रजिस्टर पूर्ण करें : एसडीएम महेश कुमार

बरवाला में जल्द खोला जाएगा सरकारी पशु चिकित्सालय कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री  के जींद दौरे की तैयारियों का लिया जायजा, रेलवे जंक्शन, हुड्डा ग्राउंड का किया निरीक्षण

मानसून के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त महेंद्र पाल सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी फील्ड में उतरे, जल निकासी प्रबंधों का किया निरीक्षण

11 जुलाई तक सभी प्रपत्रों पर निर्णय लेकर रजिस्टर पूर्ण करें : एसडीएम महेश कुमार

बरवाला में जल्द खोला जाएगा सरकारी पशु चिकित्सालय कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

चंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों में रहने वाले कर्मचारियों को देना होगा रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

नया सफर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर निजी बस संचालकों की बैठक आयोजित

Leave a Comment