मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

30 मई तक जनगणना के प्रथम चरण का कार्य करें पूर्ण :- जनगणना निदेशक डॉ. ललित जैन

On: May 7, 2026 10:55 AM
Follow Us:

रोहतक, 6 मई : गृह मंत्रालय के जनगणना निदेशालय हरियाणा के निदेशक डॉ. ललित जैन ने कहा कि अधिकारी आगामी 30 मई तक जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। मकान सूचीकरण के दौरान वे निरंतर इस कार्य की निगरानी करें तथा सही व स्टीक आंकड़े दर्ज करवायें। प्रगणक नागरिकों के सामने मौके पर ही ऐप में आंकड़े भरें। सरकार के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के कार्य को पहली बार डिजिटल रूप से किया जा रहा है।


डॉ. ललित जैन आज स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में उपायुक्त सचिन गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ जनगणना 2027 की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम चरण में 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण का कार्य डिजिटल रूप से पूर्ण करना है। उन्होंने कहा कि प्रगणक यह ध्यान रखें कि फिजिकल रूप से आंकड़े नहीं भरने है तथा वे इन आंकड़ों को डायरी में नोट करके न लाये, बल्कि मौके पर ही ऐप में भरें। प्रगणक ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिïगत जनगणना कार्य के दौरान कैप व पीने का पानी अवश्य साथ रखें।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री  के जींद दौरे की तैयारियों का लिया जायजा, रेलवे जंक्शन, हुड्डा ग्राउंड का किया निरीक्षण


इस दौरान सर्वप्रथम मकानों के नजरी नक्शे तैयार करके मकानों का विस्तृत विवरण दर्ज किया जायेगा। उन्होंने कहा कि नजरी नक्शों के कार्यों को शीघ्र निपटाया जाये ताकि जनगणना के प्रथम चरण के कार्य को समय पर पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह ध्यान रखें कि जनगणना के दौरान कोई भी क्षेत्र न छूटें। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्रगणकों के वर्जन 11 या इससे अपडेट स्मार्ट फोन होना चाहिए। जनगणना ऐप इस से पुराने मोबाइल फोन में डाउनलोड नहीं की जा सकेगी। कोई भी चार्ज अधिकारी किसी प्रगणक की आईडी निष्क्रिय नहीं करेगा क्योंकि सरकार द्वारा जनगणना का डेटा लोक किया जा चुका है।


जनगणना निदेशक डॉ. ललित जैन ने कहा कि उपमंडलाधीशों को जनगणना अधिकारी घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाये तथा फील्ड अधिकारियों की तैनाती की जाये ताकि नागरिक जनगणना के संदर्भ में जानकारी हासिल कर सके। सरकार द्वारा टोल फ्री हेल्पलाइन 1855 शुरू की गई है, जिस पर जनगणना से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इस हेल्प लाइन की 4 लाइनें लगातार संचालित की जा रही है।

मानसून के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त महेंद्र पाल सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी फील्ड में उतरे, जल निकासी प्रबंधों का किया निरीक्षण


उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि जनगणना 2027 के कार्य को समय पर पूर्ण करने के लिए जिला में 1731 प्रगणक व 40 सुपरवाइजर नियुक्त किये गए है। जिला में नजरी नक्शा का लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे यह सुनिश्चित करें कि प्रतिदिन 5 प्रतिशत कार्य करवाये जाये तथा 15 मई तक 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण करवाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि प्रगणकों को निर्देश दिये गये है कि वे मकान सूचीकरण के दौरान सही व स्टीक आंकड़े डिजिटली रूप से ऐप में दर्ज करें तथा गुणवत्ता का डेटा ही भरें। उन्होंने जनगणना के कार्य को निर्धारित अवधि में पूर्ण करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किये गए प्रबंधों की जानकारी दी।


इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, जनगणना के नोडल अधिकारी व उपमंडलाधीश आशीष कुमार, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनजीत कुमार एवं नमिता,डीएसओ नवदीप सिंह, डीआईओ महेश भारद्वाज, जनगणना के मंडल इंचार्ज ओम प्रकाश, जिला जनगणना अधिकारी सोनू डागर सहित सभी चार्ज अधिकारी मौजूद रहे।

11 जुलाई तक सभी प्रपत्रों पर निर्णय लेकर रजिस्टर पूर्ण करें : एसडीएम महेश कुमार

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री  के जींद दौरे की तैयारियों का लिया जायजा, रेलवे जंक्शन, हुड्डा ग्राउंड का किया निरीक्षण

मानसून के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त महेंद्र पाल सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी फील्ड में उतरे, जल निकासी प्रबंधों का किया निरीक्षण

11 जुलाई तक सभी प्रपत्रों पर निर्णय लेकर रजिस्टर पूर्ण करें : एसडीएम महेश कुमार

बरवाला में जल्द खोला जाएगा सरकारी पशु चिकित्सालय कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

चंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों में रहने वाले कर्मचारियों को देना होगा रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

नया सफर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर निजी बस संचालकों की बैठक आयोजित

Leave a Comment