मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

11 जुलाई तक सभी प्रपत्रों पर निर्णय लेकर रजिस्टर पूर्ण करें : एसडीएम महेश कुमार

On: July 8, 2026 8:54 PM
Follow Us:

 भिवानी, 8 जुलाई। भिवानी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम महेश कुमार की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में भिवानी विधानसभा क्षेत्र के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर सुपरवाइजरों, बीएलओ एवं एईआरओ के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में एसडीएम महेश कुमार ने सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि वे बीएलए के साथ समन्वय स्थापित कर बैठक आयोजित करें तथा संबंधित फोटो ऐप से डाउनलोड कर आवश्यक रिकॉर्ड पूरा करें। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ 11 जुलाई तक सभी प्रपत्रों पर निर्णय लेकर अपना रजिस्टर पूर्ण करें और निर्धारित समय पर जमा करवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की समय-सीमा किसी भी स्थिति में नहीं बढ़ाई जाएगी। इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित अवधि के भीतर शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
एसडीएम ने सभी सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर प्रपत्रों का सत्यापन कर उन्हें एकत्रित करवाएं तथा उनका समय पर डिजिटलीकरण सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक बीएलओ एवं बीएलए की बैठक आयोजित हो चुकी हो तथा बैठक कार्यवाही पर संबंधित सभी के हस्ताक्षर मौजूद हों।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ से संबंधित सभी मतदाताओं का अद्यतन विवरण बीएलओ के पास उपलब्ध होना चाहिए। बैठक की फोटो निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करना भी अनिवार्य है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता, जिम्मेदारी एवं समयबद्धता के साथ संपन्न किया जाए।
बैठक में डीएफओ प्रदीप कौशिक, बीडीपीओ भिवानी नवीन कुमार तथा निर्वाचन कार्यालय के सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल  निपटान के निर्देश

Leave a Comment