मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

बढ़ते अपराधों पर जताई चिंता, अपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान और सख्त कार्रवाई की मांग।

On: July 8, 2026 1:57 PM
Follow Us:

सिरसा। प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि राजकुमार शर्मा ने देश और प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि भाजपा शासन में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। आज आम नागरिक अपने घरों से निकलते समय भी स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। लूटपाट, छीना-झपटी, हत्या, महिलाओं के खिलाफ अपराध, चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है, जो सरकार की विफलता को दर्शाती है। जारी बयान में राजकुमार शर्मा ने कहा कि सरकार का पहला कर्तव्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना होता है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में अपराधियों के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं। प्रदेश में शांति और सौहार्द का वातावरण कमजोर पड़ रहा है तथा आम जनता भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर है। व्यापारियों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित समाज का हर वर्ग बढ़ते अपराधों से चिंतित है।

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार को ठोस और प्रभावी कदम उठाने चाहिए। पुलिस प्रशासन को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। केवल घोषणाओं और दावों से जनता को सुरक्षा नहीं मिल सकती, इसके लिए धरातल पर परिणाम दिखाई देने चाहिए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार शर्मा ने सरकार से मांग की कि अपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए, पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाया जाए और प्रदेश में शांति, सुरक्षा तथा कानून के राज को स्थापित करने के लिए गंभीर प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की आवाज उठाती रही है और आगे भी आम लोगों की सुरक्षा, न्याय और अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल  निपटान के निर्देश

Leave a Comment