मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

On: May 3, 2026 2:53 PM
Follow Us:

झज्जर, 02 मई। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने जिला के अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (॥क्कङ्क) वैक्सीन अवश्य लगवाएं। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन सरकार द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है और इसका उद्देश्य बेटियों को गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना है।


डीसी ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा स्कूल स्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि किशोरियों और उनके अभिभावकों को टीकाकरण के महत्व के बारे में सही जानकारी दी जाए।

एंटीडंपिंग ड्यूटी से ₹28,540 करोड़ विदेशी मुद्रा बचत संभव, बढ़ते आयात पर C-DEP ने जताई चिंता 


डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल  ने बताया कि यह टीकाकरण अभियान मुख्य रूप से 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के लिए चलाया जा रहा है। यह वैक्सीन एचपीवी के टाइप-16 और 18 से सुरक्षा प्रदान करती है, जो सर्वाइकल कैंसर के प्रमुख कारण माने जाते हैं, साथ ही टाइप-6 और 11 से भी बचाव करती है।


उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय के निचले हिस्से (सर्विक्स) में विकसित होने वाला कैंसर है, जिसका मुख्य कारण एचपीवी संक्रमण है। धूम्रपान, कम उम्र में विवाह व गर्भधारण, बार-बार प्रसव तथा कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली इसके जोखिम को बढ़ाते हैं।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जिला जेल का किया दौरा


डीसी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि टीकाकरण से पहले यह सुनिश्चित किया जाए कि लाभार्थी किशोरी खाली पेट न हो। साथ ही टीकाकरण से पूर्व अभिभावकों की ओटीपी आधारित या लिखित सहमति लेना अनिवार्य किया जाए।


उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि स्कूलों में किशोरियों का डाटा तैयार कर स्वास्थ्य विभाग के साथ साझा किया जाए। पीटीएम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम को आमंत्रित कर अभिभावकों और छात्राओं को जागरूक किया जाए, ताकि अधिक से अधिक किशोरियों इस अभियान का लाभ उठा सकें। उन्होंने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे श्रमिकों के माध्यम से उनकी बेटियों को वैक्सीन के लिए प्रेरित करें।

मतदाता सूची सत्यापन कार्य में बीएलए-2 करेंगे महत्वपूर्ण सहयोग : एडीसी


डीसी ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और सर्वाइकल कैंसर की घटनाओं को कम करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। जागरूकता, समय पर जांच और बेहतर उपचार सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

नई ट्रांसफर पॉलिसी तैयार कर ट्रांसफर ड्राइव शुरू करने की मांग

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment