मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों की बैठक में परीक्षा  तैयारियों की लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

On: June 30, 2026 4:06 PM
Follow Us:

झज्जर, 30 जून।
आगामी 04 व 05 जुलाई को आयोजित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीसी वर्षा खांगवाल ने मंगलवार को एचटेट के आयोजन को लेकर लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक में परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीईओ रतिंद्र सिंह व निपुण जिला कॉर्डिनेटर डॉ सुदर्शन पूनिया ने परीक्षा को लेकर किये गए प्रबंधों बारे डीसी को विस्तृत जानकारी दी।

एचटेट को लेकर झज्जर में 11 और बहादुरगढ़ में 3 परीक्षा केंद्र
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि जिला में एचटेट परीक्षा के लिए कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 11 केंद्र झज्जर तथा 3 केंद्र बहादुरगढ़ में स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर 8649 परीक्षार्थियों के परीक्षा में शामिल होने की संभावना है। दो दिन में होने वाली तीनों लेवल की परीक्षाओं को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा।

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

परीक्षाओं के मद्देजनर बोर्ड के सभी दिशा-निर्देशों की गंभीरता से हो पालना
बैठक में डीसी ने शिक्षा विभाग सहित सभी केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, बिजली, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन तथा अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि बोर्ड के सभी दिशा-निर्देशों की पूरी गंभीरता से पालना की जाए ताकि परीक्षा निर्बाध रूप से आयोजित हो।

यह रहेगा एचटेट का शैड्यूल
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि 04 जुलाई को सायंकालीन सत्र में लेवल-3 की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी। वहीं 05 जुलाई को प्रातःकालीन सत्र में लेवल-2 की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा सायंकालीन सत्र में लेवल-1 की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इन केंद्रों पर एचटेट लेवल 3 परीक्षा में 2480, लेवल 2 परीक्षा में 4352 और लेवल-1 परीक्षा में 1817 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर समय से पूर्व तैयारियां पूरी कर ली जाएं तथा परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था और सुचारु यातायात बनाए रखने के लिए समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

यह रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, नगराधीश रितु, एसीपी अनिरुद्ध चौहान,रोडवेज महाप्रबंधक अनित यादव के अलावा शिक्षा विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल  निपटान के निर्देश

Leave a Comment