मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

डीडीपीओ सोमबीर कादयान ने समाधान शिविर में आई शिकायतों के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

On: July 13, 2026 3:11 PM
Follow Us:

भिवानी, 13 जुलाई। डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में सोमवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में समाधान शिविर आयोजित हुआ। समाधान शिविर में डीडीपीओ सोमबीर कादयान ने नागरिकों की शिकायतें सुनी। उन्होंने शिकायतों का समयबद्ध एवं त्वरित समाधान करने के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान तालू-ड्रेन की सफाई करवाए जाने पर पूर्व पार्षद ईश्वर मान ने जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय नेहरू पार्क स्थित शहीद स्मारक के आस-पास सफाई करवाने, सिंगल यूज प्लास्टिक कंपनी पर बैन लगवाने, पीएचसी तालू में डॉक्टर की नियुक्ति करवाने व घरेलू बिजली सप्लाई सही करवाने की समस्या रखी।
डीडीपीओ के समक्ष वार्ड नंबर दो के पार्षद संदीप यादव ने सेक्टर-13 के अधूरे विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करवाने, बिजली बोर्ड वॉटर वर्क्स के फॉल्ट को ठीक करवाने तथा सेक्टर-13 की बिजली व्यवस्था दुरूस्वत करवाने की मांग रखी। वेद प्रकाश ने सोलर प्लेट पर सब्सिडी दिलवाने व फैमिली आईडी में से अवैध मीटर हटवाने, गैर सरकारी सदस्य सुनील वर्मा नंबरदार ने चौ. बंसीलाल सामान्य अस्पताल की फॉल-सिलिंग गिरने से घायल विद्या नगर निवासी के उपचार में मदद करवाने, गांव मालवास देवसर निवासी सुनील ने इंतकाल करवाने बारे, गांव देवराला निवासी राजबाला ने पीपीपी में आय कम करवाने, गांव सुई निवासी गौतम ने गली से अवैध कब्जा हटवाने, गांव लोहानी निवासी महेंद्र सिंह ने रास्ते से अवैध कब्जा हटवाने बारे शिकायत रखी।
इसी प्रकार से गांव घुसकानी निवासी जयवीर ने मिताथल-घुसकानी ड्रेन पर पुलिया बनवाने, गांव सिवाड़ा निवासी अनिल ने सोलर पंप प्लेट दोबारा लगवाने, गांव जुई निवासी सुरेंद्र ने ट्यूबेल कनेक्शन का स्विच चेंज करवाने, गांव सैय निवासी सुरेंद्र ने जोहड़ व शमशान घाट से अवैध कब्जा हटवाने, सीमा देवी ने स्कूल से एसएलसी दिलवाने, आसलवास दुबिया निवासी अजीत शर्मा ने खेत में जाने के लिए रास्ता दिलवाने, गांव मिलकपुर निवासी रोशनी ने दीनदयाल योजना का लाभ दिलवाने, हालुवास निवासी कृष्ण सिंह ने खेत में बिजली सप्लाई सुचारू रूप से दिलवाने, गांव नंागल निवासी अनिल कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त दिलवाने व चांदनी ने प्लाट का इंतकाल दर्ज करवाने की शिकायत डीडीपीओ के समक्ष रखी।
डीडीपीओ श्री कादयान ने सभी शिकायतों को गौर से सुना और समाधान बारे संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने के जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा गैर सरकारी सदस्य अजीत शेखावत, केके ग्रोवर, रमेश लालावास, अनिल सोलंकी व रामकिशन हालुवासिया मौजूद रहे।

अधिकारी सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए नागरिकों की समस्याओं का करें समयबद्ध निपटारा- उपायुक्त सचिन गुप्ता

बरवाला में बनेगा 50 बेड का आधुनिक अस्पताल : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment