मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

विभागों को 5 करोड़ रुपये से अधिक के सभी टेंडरों एवं अनुबंधों का ब्यौरा वेबसाइट पर करना होगा अपलोड

On: June 26, 2026 8:36 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 26 जून-हरियाणा सरकार ने सरकारी खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बढ़ाने के उद्देश्य से सभी विभागों को बड़े टेंडरों एवं अनुबंधों का विवरण अपनी आधिकारिक वेबसाइट तथा राज्य खरीद पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने और हर महीने अनुपालन प्रमाण-पत्र जमा करवाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों, बोर्डों एवं निगमों के प्रबंध निदेशकों तथा विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों को जारी एक पत्र के माध्यम से सरकारी खरीद में पारदर्शिता के निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

निर्देशों के अनुसार, 5 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की वस्तुओं, निर्माण कार्यों एवं सेवाओं से संबंधित सभी टेंडरों एवं अनुबंधों का विवरण विभागीय वेबसाइट के साथ-साथ उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की नोडल वेबसाइट पर भी अपलोड करना अनिवार्य होगा। अपलोड की जाने वाली जानकारी में खरीद करने वाले विभाग का नाम, कार्य का संक्षिप्त विवरण, कुल राशि, चयनित एजेंसी का नाम तथा कार्य आवंटन की तिथि का उल्लेख करना होगा।

प्रत्येक सार्वजनिक खरीद इकाई के मुख्य सतर्कता अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि हर महीने टेंडर या अनुबंध संबंधी समस्त विवरण पोर्टल पर अपलोड किए जाएं तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुपालन का मासिक प्रमाण-पत्र मुख्य सचिव कार्यालय को नियमित रूप से भेजा जाए।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

आवश्यक सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म एवं यूजर लॉगिन उपलब्ध कराने के लिए आपूर्ति एवं निपटान निदेशालय को पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं, ताकि सभी विभाग राज्य खरीद पोर्टल पर खरीद संबंधी जानकारी समयबद्ध अपलोड कर सकें।

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल  निपटान के निर्देश

Leave a Comment