मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

जूनियर विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता समीर गुलिया को उपायुक्त आयुष सिन्हा ने किया सम्मानित

On: June 30, 2026 9:18 PM
Follow Us:

फरीदाबाद, 30 जून।
उपायुक्त आयुष सिन्हा ने मंगलवार को जिला सचिवालय में जर्मनी के सुहल (Suhl) में आयोजित जूनियर विश्व शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा निशानेबाज समीर गुलिया को सम्मानित किया। इस अवसर पर उनकी कोच अनीता भी उपस्थित रहीं। उपायुक्त ने समीर और उनकी कोच को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की ऐसी उपलब्धियां पूरे जिले, प्रदेश और देश के लिए गर्व का विषय हैं।

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

कोच अनीता ने बताया कि 16 जून से 26 जून 2026 तक जर्मनी के सुहल में आयोजित जूनियर विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में समीर गुलिया ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल (पुरुष जूनियर) स्पर्धा में उत्कृष्ट निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी की सफलता के पीछे उसके कठोर परिश्रम, अनुशासन और प्रशिक्षकों का समर्पण होता है। उन्होंने समीर की कोच अनीता की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन और निरंतर प्रशिक्षण का ही परिणाम है कि समीर ने विश्व स्तर पर यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि समीर गुलिया जैसे युवा खिलाड़ी प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समीर भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का नाम रोशन करेंगे।

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल  निपटान के निर्देश

Leave a Comment