मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

गणना प्रपत्रों का एप पर डिजिटाइजेशन एसआईआर प्रक्रिया का अहम हिस्सा : डीसी

On: July 5, 2026 3:39 PM
Follow Us:


झज्जर,05 जुलाई
 ।
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अनुपालना करते हुए एक जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानकर चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर प्रक्रिया में झज्जर जिला प्रशासन उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल के नेतृत्व में सभी ईआरओ-एईआरओ व सुपरवाइजर सहित बीएलओ मतदाताओं से सीधा संपर्क करते हुए गणना प्रपत्रों को भरवाकर एप पर डिजिटाइजेशन कार्य करने में प्रभावी जिम्मेवारी निभा रहे हैं। 14 जुलाई तक जिला की चारों विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से गणना प्रपण भरवाकर उनका डिजिटाइजेशन कर दिया जाएगा।
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि मतदाता सूचियों को अधिक सटीक और अपडेट बनाने के उद्देश्य से 14 जुलाई तक विशेष गणना प्रपत्र भरवाने व डिजिटाइजेशन करने का अभियान चलाया जा रहा है। बूथ लेवल अधिकारी लगातार घर-घर जाकर मतदाताओं तक पहुंच रहे हैं, ताकि सभी पात्र नागरिकों का विवरण सही रूप में मतदाता सूची में दर्ज किया जा सके।
डीसी ने कहा कि सभी मतदाता गणना अभियान के तहत वितरित किए गए गणना प्रपत्रों को हस्ताक्षर करते हुए आवश्यक जानकारी भरने उपरांत तुरंत बीएलओ को सौंपे। यदि किसी मतदाता ने अभी तक अपना गणना प्रपत्र बीएलओ को जमा नहीं कराया है तो शीघ्र जमा कराएं ताकि समयानुसार एप पर उन्हें डिजिटाइज किया जा सके। उन्होंने कहा कि डिजिटाइजेशन प्रक्रिया से मतदाता सूची में नाम, पता, आयु एवं अन्य विवरणों का सत्यापन अधिक पारदर्शी एवं सटीक तरीके से किया जा सकेगा। इससे पात्र मतदाताओं के नामों का सही रिकॉर्ड सुनिश्चित होगा,साथ ही एसआईआर अभियान को गति मिलेगी।

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक :
मतदाता सूचियों को अपडेट करने के लिए चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत झज्जर जिला में आमजन को विभिन्न जागरूकता माध्यमों से इस अभियान में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि शिक्षा विभाग के माध्यम से जहां विद्यालयों में रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन कर बच्चों को सूत्रधार के रूप में अभिभावकों को एसआईआर के उद्देश्य से अवगत कराया जा रहा है वहीं निर्वाचन कार्यालय की ओर से विशेष जागरूकता गतिविधियों से लोगों को बीएलओ का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ सोमवार को होगी बैठक :
सोमवार, 6 जुलाई की सुबह 9:30 बजे लघु सचिवालय झज्जर सभागार में एक जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानकर चल रही मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के मद्देनजर डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल बैठक लेंगी। बैठक में जिला के सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, जिला के सभी अतिरिक्त सहायक पंजीयन अधिकारियों के साथ ही मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण को बुलाया गया है जिसमें एसआईआर प्रक्रिया को लेकर विचार विमर्श, समीक्षा करने के साथ ही प्रक्रिया को प्रभावी रूप से पूर्ण करने बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल  निपटान के निर्देश

Leave a Comment