मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर चौधरी देवीलाल टाउन पार्क में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित, 2800 से अधिक लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

On: June 21, 2026 8:49 PM
Follow Us:

हिसार, 21 जून।

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को चौधरी देवीलाल टाउन पार्क में जिला प्रशासन, आयुष विभाग हरियाणा एवं हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रात: 6 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में जिले भर से आए नागरिकों, विद्यार्थियों, खिलाडिय़ों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त महेंद्र पाल ने की।

योग दिवस पर गांव बणी में हुआ कार्यक्रम

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि भारत की प्राचीन योग परंपरा आज पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखा रही है। उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का साधन नहीं, बल्कि मन, बुद्धि और आत्मा के संतुलन का भी प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संदेश का सीधा प्रसारण देखा और सुना गया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते तनाव, अनियमित जीवनशैली और विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के बीच योग एक संपूर्ण समाधान के रूप में उभरकर सामने आया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विश्वभर में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। योग ने भारत की सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई प्रतिष्ठा दिलाई है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिदिन कुछ समय योग को दे तो अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है तथा मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त की जा सकती है। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने युवाओं से विशेष रूप से आह्वान किया कि वे मोबाइल और डिजिटल उपकरणों पर अत्यधिक समय व्यतीत करने की बजाय योग, खेल और स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही मजबूत समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला होते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित योग अपनाने तथा परिवार एवं समाज में भी योग के प्रति जागरूकता फैलाने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित 2800 से अधिक प्रतिभागियों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास किया। इस अवसर पर योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों एवं योग साधकों को सम्मानित किया गया।

  विधवा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए उपलब्ध करवाया जा रहा है ऋण :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

 इस अवसर पर महापौर प्रवीण पोपली, उपायुक्त महेंद्र पाल, पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन, अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल, एसीयूटी विवेक यादव, पूर्व मंत्री अनूप धानक, युवा भाजपा नेता भूपेंद्र पनिहार, मार्केट कमेटी चेयरमैन रविंद्र रॉकी, एसडीएम ज्योति मित्तल, नगराधीश रोहित कुमार, जिला परिषद सीईओ सुभाष चंद्र, जिला उपाध्यक्ष संजीव रेवड़ी, अजय कांत जांगड़ा, अभिषेक शर्मा, योग आयोग के सदस्य नरेश पुनिया, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ धर्मपाल, जिला शिक्षा अधिकारी रामरतन, डीएफओ रोहताश बिरथल, डीएसओ नरेश सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बादशाहपुर के एसडीएम संजीव सिंगला ने बूथों का किया निरीक्षण, मतदाताओं को समझाई एसआईआर-2026 की प्रक्रिया

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment