मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

हर हाल में मानसून सीजन से पहले  हो ड्रेन व नालों की सफाई  : एसडीएम

On: May 26, 2026 6:06 PM
Follow Us:

बेरी (झज्जर), 26 मई।  आगामी मानसून सीजन के मद्देनजर बाढ़ नियंत्रण उपायों को लेकर एसडीएम रेणुका नांदल ने मंगलवार को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ  सब लिंक ड्रेन,माईनर व नालों की सफाई और जल निकासी कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने जेएलएन नहर के साथ लगती सब लिंक ड्रेन, धौड़ – दुजाना लिंक ड्रेन, बाघपुर लिंक ड्रेन व नालों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी बरसात सीजन के दौरान कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं हो इसके लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ नियंत्रण व बरसाती पानी निकासी से जुड़ी सभी आवश्यक परियोजनाएं, जल निकासी व्यवस्था और नालों की सफाई का कार्य मानसून से पहले हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री  के जींद दौरे की तैयारियों का लिया जायजा, रेलवे जंक्शन, हुड्डा ग्राउंड का किया निरीक्षण


एसडीएम रेणुका नांदल ने कहा कि मानसून के दौरान जलभराव या बाढ़ जैसी कोई स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए ड्रेन, नालों और जल निकासी से जुड़ी संरचनाओं की समयबद्ध सफाई आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बाढ़ नियंत्रण संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। संबंधित विभाग समय रहते ड्रेनों की सफाई कराना सुनिश्चित करें।
इस दौरान सिंचाई एवं जलसंसाधन विभाग के एक्सईएन पुनीत साहनी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

मानसून के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त महेंद्र पाल सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी फील्ड में उतरे, जल निकासी प्रबंधों का किया निरीक्षण

11 जुलाई तक सभी प्रपत्रों पर निर्णय लेकर रजिस्टर पूर्ण करें : एसडीएम महेश कुमार

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री  के जींद दौरे की तैयारियों का लिया जायजा, रेलवे जंक्शन, हुड्डा ग्राउंड का किया निरीक्षण

मानसून के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त महेंद्र पाल सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी फील्ड में उतरे, जल निकासी प्रबंधों का किया निरीक्षण

11 जुलाई तक सभी प्रपत्रों पर निर्णय लेकर रजिस्टर पूर्ण करें : एसडीएम महेश कुमार

बरवाला में जल्द खोला जाएगा सरकारी पशु चिकित्सालय कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

चंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों में रहने वाले कर्मचारियों को देना होगा रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

नया सफर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर निजी बस संचालकों की बैठक आयोजित

Leave a Comment