मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मनाया गया ड्रग फ्री हरियाणा जागरूकता दिवस

On: June 22, 2026 4:04 PM
Follow Us:

हिसार, 22 जून।
हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 11 जून से 26 जून 2026 तक चलाए जा रहे ड्रग फ्री हरियाणा अभियान के अंतर्गत सोमवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर उन्हें स्वस्थ एवं नशा मुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में हरियाणा पुलिस से उप निरीक्षक हवा सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके भविष्य और करियर को भी प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें तथा समाज को नशा मुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। इस अवसर पर पुलिस टीम एवं संस्थान के स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, उससे बचाव के उपायों तथा नशा रोकथाम संबंधी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि जागरूकता और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से ही नशा मुक्त समाज की स्थापना संभव है।
संस्थान के प्रधानाचार्य सुनील कुमार सचदेवा ने कार्यक्रम में उपस्थित हरियाणा पुलिस के अधिकारियों, पुलिस कर्मियों तथा संस्थान के समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम युवाओं को सही दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ड्रग फ्री हरियाणा जागरूकता कार्यक्रम वर्ग अनुदेशक ललित कुमार एवं दीपक कटारिया के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनुदेशक सदानंद तथा परमिंदर चोयल ने किया।
इस अवसर पर वर्ग अनुदेशक सुधीर जांगड़ा, राजेश, सुनील कुमार, रघुवीर, राकेश जांगड़ा, डीएमसी अनुदेशक सुनील कुमार तथा एनसीसी के एएनओ मुकेश लावत सहित अन्य स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल  निपटान के निर्देश

Leave a Comment