मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

शिक्षा केवल अंक हासिल का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का सशक्त आधार है: मीना परमार

On: July 15, 2026 6:39 PM
Follow Us:


भिवानी, 15 जुलाई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भिवानी जिला इकाई द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर बुधवार को पंचायत भवन में संत शिरोमणि रविदास प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में हरियाणा महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन मीना परमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई और अध्यक्षता सीबीएलयू की कुलसचिव डॉ. भावना शर्मा ने की। कार्यक्रम में समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालयों के शैक्षणिक सत्र 2025-26 की 10 वीं एवं 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्पण के साथ हुआ।
कार्यक्रम में हरियाणा महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन मीना परमार ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा केवल अंक हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्ति के चरित्र निर्माण का सशक्त आधार है। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण करता है तथा युवा पीढ़ी को निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा महिला आयोग छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग समाज एवं राष्ट्रहित में करने का आह्वान किया।
चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय, भिवानी की कुलसचिव डॉ. भावना शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर परिश्रम, अनुशासन, समर्पण एवं आत्मविश्वास ही विद्यार्थियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं। अभाविप हरियाणा के प्रान्त मंत्री लवप्रताप राणा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पिछले 78 वर्षों से विद्यार्थी हित, राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक समरसता के लिए सतत कार्य कर रही है। परिषद केवल छात्र समस्याओं के समाधान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व विकास, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का कार्य भी निरंतर कर रही है। सचिन ने कहा कि विद्यार्थी जीवन केवल परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संस्कार, सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
इससे पहले कार्यक्रम की प्रस्तावना अभाविप भिवानी नगर अध्यक्ष डॉ. इंदु तंवर ने प्रस्तुत करते हुए राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के महत्व, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78 वर्षों के गौरवशाली इतिहास तथा विद्यार्थी हित में परिषद द्वारा किए जा रहे विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। समारोह में 375 छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में अभिभावकों, शिक्षकों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों तथा परिषद के पूर्व एवं वर्तमान कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में अभाविप भिवानी नगर मंत्री रोबिन सिंह ने सभी अतिथियों, सम्मानित विद्यार्थियों, अभिभावकों, पूर्व एवं वर्तमान कार्यकर्ताओं तथा उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। वन्दे मातरम के गायन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल  निपटान के निर्देश

Leave a Comment