मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

उद्योगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें, विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य : एडीसी सोनू भट्ट

On: July 3, 2026 8:49 PM
Follow Us:

गुरुग्राम, 3 जुलाई-एडीसी सोनू भट्ट की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास सदन स्थित एडीसी कार्यालय में जिला स्तरीय क्लियरेंस कमेटी (डीएलसीसी) एवं जिला स्तरीय ग्रीवेंस कमेटी (डीएलजीसी) की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान उद्योगों से जुड़े लंबित मामलों, विभागीय स्वीकृतियों तथा औद्योगिक क्षेत्रों में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान इंडस्ट्रियल ग्रीवेंस से जुड़े विभिन्न मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। औद्योगिक क्षेत्रों में जल निकासी, सड़क, सफाई, बिजली सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित विषयों की भी समीक्षा की गई। एडीसी सोनू भट्ट ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। विशेष रूप से जल निकासी से संबंधित समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि औद्योगिक क्षेत्रों में कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके।

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

एडीसी सोनू भट्ट ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय और जवाबदेही के साथ कार्य करें तथा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए उनका निर्धारित समय सीमा में निपटान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन उद्योगों के लिए पारदर्शी, सरल और प्रभावी व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। 

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित मामलों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। 

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

बैठक में अतिरिक्त श्रम आयुक्त कुशल कटारिया, ज्वाइंट डायरेक्टर हितेंद्र कादियान, फायर स्टेशन ऑफिसर रामकरण शर्मा, एई रविंदर सिंह, डीएफएससी केके गोयल, एक्सईएन मनोज कुमार, एजीएम राजीव गोयल, एटीपी बबिता तथा इंस्पेक्टर नीरज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल  निपटान के निर्देश

Leave a Comment