मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

प्रत्येक पात्र बच्चे के पास आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र तथा आयुष्मान भारत कार्ड जैसे आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हो : दीप भाटिया

On: July 2, 2026 9:00 PM
Follow Us:


फरीदाबाद, 2 जुलाई।                                                                                                                                                                                                                                                            हरियाणा मानवाधिकार आयोग के सदस्य दीप भाटिया ने गुरुवार को एसओएस चिल्ड्रन्स विलेज, एसओएस एन्क्लेव, सेक्टर-29, फरीदाबाद का आधिकारिक दौरा कर संस्थान में रह रहे बच्चों की देखभाल, शिक्षा, स्वास्थ्य, पुनर्वास, सुरक्षा तथा उपलब्ध सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। इस अवसर पर बच्चों के अधिकारों की प्रभावी सुरक्षा तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर फरीदाबाद तहसीलदार सुमेर सिंह, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के चेयरमैन संतोष वत्स, जिला बाल संरक्षण इकाई (डीसीपीयू) की सदस्य अपर्णा एवं अर्चना सहित एसओएस चिल्ड्रन्स विलेज के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। संस्थान की ओर से अनुराधा अबरोल (सीपीओ-एफएल), संजय हाखू (विलेज डायरेक्टर), निहारिका चमोला तथा अन्य अधिकारियों ने माननीय सदस्य का स्वागत किया।

संस्थान के प्रबंधन के साथ हुई बैठक में बाल संरक्षण, पुनर्वास, शिक्षा, संस्थागत देखभाल, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा विभागीय समन्वय से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। श्री भाटिया ने कहा कि प्रत्येक पात्र बच्चे के पास आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र तथा आयुष्मान भारत कार्ड जैसे आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी तथा जिला बाल संरक्षण इकाई को निर्देश दिए कि सभी पात्र बच्चों के दस्तावेज प्राथमिकता के आधार पर तैयार करवाए जाएं ताकि कोई भी बच्चा सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

एसआईआर को लेकर जिलाभर में जागरूकता गतिविधियां जारी

मानवाधिकार आयोग के सदस्य दीप भाटिया   ने एसओएस चिल्ड्रन्स विलेज के कर्मचारियों के साथ अलग से बैठक कर बच्चों की देखभाल, पुनर्वास, शिक्षा, परामर्श सेवाओं तथा विभिन्न सरकारी विभागों के साथ समन्वय से जुड़े अनुभवों एवं चुनौतियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संस्थान के कर्मचारियों की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वोत्तम हितों की रक्षा के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच सतत सहयोग एवं समन्वय आवश्यक है।

श्री दीप भाटिया ने संस्थान में रह रहे बच्चों एवं युवाओं से भी आत्मीय संवाद किया। इस दौरान प्रत्येक बच्चे ने अपना परिचय दिया तथा अपने भविष्य के सपनों एवं करियर संबंधी आकांक्षाओं को साझा किया। माननीय सदस्य ने बच्चों को शिक्षा, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि समाज एवं शासन उनके अधिकारों की रक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।

एसओएस चिल्ड्रन्स विलेज द्वारा संचालित ‘ग्रीन अर्थ इनिशिएटिव’ की सराहना करते हुए उन्होंने बच्चों द्वारा वर्षभर में लगभग 2,000 पौधे लगाने के संकल्प की प्रशंसा की। श्री दीप भाटिया ने सुझाव दिया कि पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता तथा भूमि की उर्वरता को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय एवं पर्यावरण अनुकूल प्रजातियों के पौधे ही लगाए जाएं। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि चाइल्ड वेलफेयर कमेटी एवं जिला बाल संरक्षण इकाई समय-समय पर बच्चों की मुलाकात भारतीय प्रशासनिक सेवा, खेल, शिक्षा, विज्ञान, उद्यमिता तथा अन्य विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों से कराएं, ताकि बच्चों को प्रेरणा, मार्गदर्शन एवं सकारात्मक जीवन-दृष्टि प्राप्त हो सके।

मतदाता पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त तथा  मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा ने की समीक्षा

श्री भाटिया ने बच्चों के समग्र शारीरिक एवं मानसिक विकास पर बल देते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे की नियमित खेल एवं शारीरिक गतिविधियों में सहभागिता सुनिश्चित की जाए तथा इन गतिविधियों का व्यवस्थित अभिलेख समय-समय पर तैयार किया जाए।

एसओएस चिल्ड्रन्स विलेज के प्रतिनिधियों ने अनुरोध किया कि पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के अंतर्गत संस्थागत देखभाल की आवश्यकता वाले बच्चों को सभी पात्र चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशनों में समान रूप से भेजा जाए, ताकि किसी एक संस्थान पर अनावश्यक भार न पड़े। इसके अतिरिक्त, संस्थान के प्रतिनिधियों ने अवगत कराया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सेक्टर-29 एवं ग्रीनफील्ड्स स्थित एसओएस चिल्ड्रन्स विलेज को सरकार द्वारा प्रदान किया जाने वाला अनुदान अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। इस पर माननीय सदस्य श्री दीप भाटिया ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा मानवाधिकार आयोग द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित अनेक संस्थानों के निरीक्षण के दौरान भी यह तथ्य सामने आया है कि कई संस्थानों को सरकारी अनुदान समय पर प्राप्त नहीं हो रहा है, जिससे उनके सुचारु संचालन एवं बच्चों के कल्याण संबंधी गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस महत्वपूर्ण विषय को संबंधित अधिकारियों एवं राज्य सरकार के समक्ष उचित स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा, ताकि अनुदान समयबद्ध रूप से जारी किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

निरीक्षण के दौरान एसओएस चिल्ड्रन्स विलेज परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। श्री दीप भाटिया ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के चेयरमैन, जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रतिनिधियों, संस्थान के अधिकारियों एवं बच्चों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का संदेश दिया। इस कार्यक्रम ने बच्चों में प्रकृति संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति जागरूकता को और मजबूत किया।

सेना भर्ती रैली के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : उपायुक्त महेंद्र पाल

निरीक्षण के अंत में श्री भाटिया ने, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी, जिला बाल संरक्षण इकाई तथा एसओएस चिल्ड्रन्स विलेज के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर बच्चों के अधिकारों की रक्षा, उनके पुनर्वास, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा समग्र विकास के लिए सभी संबंधित संस्थाओं द्वारा मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment