मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

सरकार और सामाजिक संस्थाओं की साझेदारी से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और अधिक मजबूत-तेजपाल तंवर

On: July 3, 2026 2:50 PM
Follow Us:

गुरुग्राम, 2 जुलाई-राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर गुरुवार को उप-स्वास्थ्य केंद्र, कादरपुर में आयोजित कार्यक्रम में जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने पर एम3एम फाउंडेशन को स्वास्थ्य विभाग, गुरुग्राम द्वारा प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने, स्वास्थ्य अवसंरचना के विकास तथा टीबी मुक्त भारत अभियान में दिए गए विशेष सहयोग के लिए प्रदान किया गया।

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचे विधायक तेजपाल तंवर ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में सरकार के साथ सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एम3एम फाउंडेशन ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर जिस प्रकार प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और टीबी मरीजों की सहायता के लिए कार्य किया है, वह अन्य संस्थाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े ऐसे प्रयासों से आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलती है और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

एम3एम फाउंडेशन ने अपने ‘कर्तव्य’ कार्यक्रम के तहत उप-स्वास्थ्य केंद्र, कादरपुर का नवीनीकरण कराया, आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए तथा 90 टीबी मरीजों को पौष्टिक राशन किट उपलब्ध कराई हैं। इस पहल का उद्देश्य प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना तथा जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है।

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

इस अवसर पर सिविल सर्जन लोकवीर सिंह, उप सिविल सर्जन (टीबी) डॉ. योगेंद्र सिंह, पार्षद नारायण भड़ाना, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, स्वास्थ्य विशेषज्ञ, अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्यकर्मी, स्थानीय समुदाय के सदस्य तथा एम3एम फाउंडेशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल  निपटान के निर्देश

Leave a Comment