मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

माननीय प्रधानमंत्री जी, जींद में आए तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएं – दुष्यंत चौटाला

On: July 9, 2026 6:43 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 9 जुलाई। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जींद दौरे को लेकर हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश हित में कई प्रमुख मांगे रखी है। उन्होंने कहा कि पीएम को पूर्व गठबंधन सरकार द्वारा बनाए गए जींद के मेडिकल कॉलेज में जल्द ओपीडी शुरू करवानी चाहिए और वहां डॉक्टरों की नियुक्तियां भी हो। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पीएम उचाना में 25 एकड़ में बनने वाले फायर सेफ्टी कॉलेज का भूमि पूजन करके जाएं और हिसार एयरपोर्ट में बनने वाले मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर की नींव रखे। वहीं प्रधानमंत्री गांव चौटाला से पानीपत तक बनने वाले ग्रीन फील्ड हाईवे की सौगात प्रदेशवासियों को देकर जाएं। वीरवार को दुष्यंत चौटाला उचाना में आयोजित जेजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक के उपरांत पत्रकारों से रूबरू थे।

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

इससे पहले पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने उचाना हलके के जेजेपी के बीएलए-2 की बैठक ली। दुष्यंत चौटाला ने संबोधित करते हुए कहा कि कोई वोट छूटे ना, सही वोट कटे ना, फर्जी वोट रहे ना। उन्होंने कहा कि एसआईआर के दौरान जेजेपी के सभी बूथ लेवल एजेंट सक्रिय होकर प्रशासन के साथ अपने-अपने वार्डों और बूथों में वोटों पर पूरी निगरानी रखें। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जब आपका बूथ मजबूत होगा, तभी आपका गांव मजबूत होगा, जब गांव मजबूत होगा तो हलका मजबूत होगा और तभी प्रदेश में आपकी पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी का प्रचार-प्रसार करें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोड़ें।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

पत्रकारों से बातचीत करते हुए दुष्यंत चौटाला ने ये भी कहा कि राम मंदिर के बाद कई अन्य मंदिरों में कथित अनियमिताओं की खबरें रोजाना सामने आ रही है और इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि माता शीतला देवी और माता मनसा देवी मंदिर श्राइन बोर्ड के अधीन है और इनके चेयरमैन सीएम है इसलिए मंदिरों के चढ़ावे की केंद्रीय जांच एजेंसी से जांच करवानी चाहिए। उचाना पहुंचने पर जेजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा दुष्यंत चौटाला का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, पूर्व चेयरमैन राजेंद्र लितानी, पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा, रामकुमार कटवाल, जिला अध्यक्ष जोरा सिंह, हलका अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, स्थानीय बीएलए-1 बलवान थुआ आदि मौजूद रहे।

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल  निपटान के निर्देश

Leave a Comment