मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

बूथ नंबर-149 पर बीएलओ, सुपरवाइजर एवं आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों से की बातचीत, प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के दिए निर्देश

On: July 5, 2026 8:59 PM
Follow Us:

गुरुग्राम, 5 जुलाई। 

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम संजीव सिंगला ने बूथ नंबर-149, बेवर्ली पार्क-2, डीएलएफ फेज-2, गुरुग्राम का निरीक्षण कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बूथ पर तैनात बीएलओ, सुपरवाइजर तथा आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों से अभियान की प्रगति की जानकारी प्राप्त की और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

निरीक्षण के दौरान एसडीएम संजीव सिंगला ने बूथ पर उपलब्ध रिकॉर्ड्स एवं फार्मो की जांच की तथा बीएलओ से घर-घर सत्यापन तथा मतदाता विवरण में आवश्यक संशोधन तथा मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के सत्यापन संबंधी कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण अभियान पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं गंभीरता के साथ संचालित किया जाए, ताकि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से न छूटे। उन्होंने आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे अपने क्षेत्र के पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने तथा आवश्यक संशोधन करवाने के लिए जागरूक करें।

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

एसडीएम संजीव सिंगला ने कहा कि निर्वाचन आयोग का उद्देश्य शुद्ध, त्रुटिरहित एवं नवीनतम मतदाता सूची तैयार कर प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार को सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी बीएलओ, सुपरवाइजर एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें तथा निर्धारित समयावधि में पुनरीक्षण अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है अथवा किसी प्रकार का संशोधन अपेक्षित है, तो निर्धारित फार्म के माध्यम से समय रहते आवेदन अवश्य करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित न रहे।

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल  निपटान के निर्देश

Leave a Comment