मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को प्रदेश के जींद से शुरू करना हरियाणा का सौभाग्य : श्याम सिंह राणा

On: July 11, 2026 9:05 PM
Follow Us:

चंडीगढ़ , 11 जुलाई -हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को प्रदेश के जींद से शुरू करना हरियाणा के लिए सौभाग्य की बात है। प्रधानमंत्री 17 जुलाई को जींद से हाइड्रोजन ट्रेन के साथ-साथ कई सौगात प्रदेश को देंगे। इसमें कुरुक्षेत्र के रेलवे एलिवेटिड ट्रैक का उद्घाटन और सिख म्यूजियम का शिलान्यास भी शामिल है।

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

श्री श्याम सिंह राणा आज कुरुक्षेत्र में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

श्री राणा ने कहा कि हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन से किसी भी प्रकार का प्रदूषण नहीं होगा, ईंधन की बचत होगी। इस ट्रेन में करीब 800 यात्री एक बार में यात्रा कर सकेंगे। यह उपलब्धि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि इस दिन कुरुक्षेत्र में भी एक कार्यक्रम का आयोजन होगा, क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के शिलान्यास किए गए एलिवेटिड रेलवे ट्रैक व स्टेशन का कार्य मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के प्रयास से पूरा हो चुका है। इस प्रोजेक्ट को प्रधानमंत्री उद्घाटन करके जनता को समर्पित करने वाले हैं। इस ट्रैक पर रेलगाड़ी का ट्रायल व अन्य सभी जरूरी कामों को पूरा कर लिया है।

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कृषि मंत्री ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से शहर के लोगों और बाहर से शहर में आने वाले नागरिकों को बहुत बड़ा लाभ होगा। शहर की पांच रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर से रेलवे एलिवेटिड ट्रैक तैयार किया गया है। अब रेलगाड़ी ऊपर की पटरी से होकर गुजरा करेगी और नीचे वाहनों के लिए मार्ग 24 घंटे खुला रहेगा। ऐसा होने से वाहन चालकों को जाम में नहीं फंसना पड़ेगा और सबसे बड़ी बात व्यापार में वृद्धि होगी।

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल  निपटान के निर्देश

Leave a Comment