मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

गोशालाओं, नर्सिंग होम, सिनेमा हॉल, पीजी, होटल, रेस्टोरेंट व बैंक्वेट हॉलों में फायर सेफ्टी उपकरण रखना जरूरी

On: June 25, 2026 8:14 PM
Follow Us:


झज्जर, 25 जून
। डीसी वर्षा खांगवाल ने आगजनी की घटनाओं की रोकथाम को लेकर जिला के सभी  नर्सिंग होम, सिनेमा हॉल, पीजी, होटल, रेस्टोरेंट, अस्पतालों, बैंक्वेट हॉल,
गोशालाओं एवं अन्य  संस्थान संचालकों से अग्नि सुरक्षा उपायों का गंभीरता से पालन करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि आगजनी की घटनाओं से बचाव के लिए प्रत्येक संस्थान में आवश्यक अग्निशमन उपकरणों का उपलब्ध और सुचारू रूप से कार्यशील होना बेहद जरूरी है।
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते विद्युत उपकरणों के उपयोग और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा के दृष्टिगत अग्नि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

सुरक्षा संसाधनों की नियमित जांच सुनिश्चित करें अधिकारी
डीसी ने कहा कि प्रत्येक संस्थान में फायर एक्सटिंग्विशर, फायर अलार्म सिस्टम, आपातकालीन निकास मार्ग तथा अन्य सुरक्षा संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रभावी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
वाणिज्यिक संस्थानों में समय समय पर हो सुरक्षा उपकरणों की जांच
डीसी ने कहा कि केवल उपकरण स्थापित करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि समय-समय पर उनकी जांच, रखरखाव और कर्मचारियों को उनके उपयोग का प्रशिक्षण देना भी आवश्यक है। संस्थान संचालकों को चाहिए कि वे अपने कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं और आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं से अवगत करवाएं।
उन्होंने कहा कि आगजनी की अधिकांश घटनाएं लापरवाही, शॉर्ट सर्किट या सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण होती हैं। यदि समय रहते सावधानी बरती जाए तो ऐसी घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने सभी संस्थानों से सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी निभाने और नागरिकों के जीवन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

आगजनी की रोकथाम को लेकर जरूरी सुरक्षा उपाय रखना जरूरी
 डीसी वर्षा खांगवाल ने सभी व्यवसायिक संस्थान संचालकों से अपील की कि वे अपने संस्थानों में आगजनी की रोकथाम को लेकर जरूरी सुरक्षा उपायों को अपनाएं तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत फायर विभाग को सूचना दें। उन्होंने कहा कि जागरूकता, सतर्कता और सुरक्षा नियमों का पालन ही आगजनी से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल  निपटान के निर्देश

Leave a Comment