मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

बुढपुर में जैव विविधता पार्क व अमृत सरोवर का मंत्री राव नरबीर सिंह ने किया शिलान्यास

On: June 26, 2026 10:04 PM
Follow Us:

चण्डीगढ, 26 जून -हरियाणा के वन, पर्यावरण एवं वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने शुक्रवार को रेवाड़ी के गांव बुढपुर में राव मोहर सिंह जैव विविधता पार्क (बायोडायवॢसटी पार्क) और अमृत सरोवर का शिलान्यास किया।

वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि संयुक्त पंजाब के समय में अहीरवाल क्षेत्र के प्रमुख शिक्षाविद, आदर्श जनसेवक और लोकतंत्र के अग्रणी पुरोधा रहे राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात है। यह 30 एकड़ में विकसित होने वाले पार्क में 150 से अधिक प्रजातियों के पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। इनमें औषधीय पौधे भी रोपित किए जाएंगे। पार्क में ओपन जिम के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी होंगी। इस पार्क के बनने से यहां के लोगों को स्वास्थय के दृष्टिगत काफी लाभ होगा। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि इस पार्क की जितनी जिम्मेदारी सरकार व वन विभाग की है उतनी जिम्मेदारी ग्रामीणों की भी है। इस पार्क के विकसित होने में ग्रामीण भरपूर सहयोग दें।

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई मुहिम एक पेड़ मां के नाम में सभी लोग भागीदार बने और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर उनके पेड़ बनने तक देखभाल भी करें।  हरियाणा सरकार भी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। प्रदेश में नमो वन व औषधि वन विकसित किए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ पौधारोपण अभियान चलाकर अधिक से अधिक पौधे रोपित किए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य करवा रही है।

 12 साल में देश और प्रदेश में हर क्षेत्र में भरपूर विकास हुआ

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हाल ही में अपने 12 साल पूरे किए है। इनमें देश और प्रदेश में हर क्षेत्र में भरपूर विकास हुआ है। आज हरियाणा के सभी जिले नेशनल हाईवे से जुड़े हुए हैं। प्रदेश के एक जिले से किसी भी जिले में जाने के लिए चार से पांच घंटे ही मात्र लगते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लागू की मेक इन हरियाणा इंडस्ट्री पॉलिसी देश में अपनी तरह की पहली पॉलिसी है। इसके लॉन्च होते ही एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश के अवसर प्राप्त हुए हैं। प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए 10 नई आईएमटी में से एक कोसली क्षेत्र में बनाई जाएगी। इसके निर्माण से यहां रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और विकास की नई राहे खुलेंगी। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से प्लास्टिक की पॉलिथीन का बहिष्कार करने और जूट या कपड़े के थैलों को बढ़ावा देने का आह्वान भी किया।

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल  निपटान के निर्देश

Leave a Comment