मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

उपायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशन में जलभराव रोकथाम कार्यों की निगरानी तेज, एसडीएम व वरिष्ठ अधिकारी कर रहे लगातार फील्ड निरीक्षण

On: June 27, 2026 6:38 PM
Follow Us:

फरीदाबाद, 27 जून।
बरसात के मौसम को देखते हुए संभावित जलभराव की रोकथाम तथा आमजन की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा मानसून पूर्व तैयारियों की सतत निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद ने नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-22 में स्थित प्रमुख नालों का निरीक्षण कर सफाई कार्यों एवं जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ मौके पर व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए मानसून से पूर्व किए जा रहे कार्यों की प्रगति का आकलन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

निरीक्षण के दौरान एसडीएम त्रिलोक चंद ने नालों की सफाई, गाद निकासी तथा जल निकासी व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात शुरू होने से पहले सभी नालों की समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि वर्षा के दौरान किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जहां भी नालों में गाद, कचरा अथवा अन्य प्रकार का अवरोध दिखाई दे, उसे तत्काल हटाया जाए तथा जल निकासी व्यवस्था को पूरी तरह सुचारू रखा जाए।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड में रहकर सफाई कार्यों की निगरानी करने तथा कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलभराव संभावित क्षेत्रों की विशेष रूप से पहचान कर वहां अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए तथा आवश्यक मशीनरी, पंपिंग सेट एवं अन्य संसाधनों को पहले से तैयार रखा जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

उन्होंने कहा कि उपायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशन में जिला प्रशासन मानसून पूर्व तैयारियों की लगातार समीक्षा कर रहा है और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। प्रशासन की प्राथमिकता है कि वर्षा ऋतु के दौरान नागरिकों को जलभराव या जल निकासी संबंधी किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी बनाए रखें तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करें।

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल  निपटान के निर्देश

Leave a Comment