मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

कॉलोनियों में बिछाई जा रही नई पाइपलाइन, जल्द मिलेगी स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति

On: July 9, 2026 6:55 PM
Follow Us:

सिरसा, 09 जुलाई। 

जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा सिरसा की विभिन्न कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। विभाग का लक्ष्य प्रत्येक घर तक स्वच्छ एवं पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराना है। इस योजना के पूरा होने के बाद वर्षों से कम दबाव, अनियमित जलापूर्ति और पेयजल की कमी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

कार्यकारी अभियंता राजेश शर्मा ने बताया कि सुख सागर कॉलोनी, कीर्ति नगर, गोविंद नगर, चत्तरगढ़ पटी झोपड़ा रोड, जन कल्याण कॉलोनी एरिया सहित कई अन्य स्थानों पर पाइपलाइन बिछाने का कार्य जोरों पर है। बहुत से एरिया में पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है, वहीं कुछेक एरिया में काम चल रहा है।

पाइपलाइन बिछाने का कार्य चरणबद्ध तरीके से कराया जा रहा है। सभी कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किए जा रहे हैं ताकि भविष्य में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि कार्य की नियमित निगरानी की जा रही है और निर्माण एजेंसियों को समयबद्ध ढंग से काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

उन्होंने बताया कि नई पाइपलाइन से जलापूर्ति व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक मजबूत और प्रभावी होगी। इससे पानी का दबाव बेहतर रहेगा तथा सभी कॉलोनियों में नियमित और निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि विभाग का प्रयास है कि परियोजना को निर्धारित समयसीमा में पूरा कर शीघ्र ही नई लाइन से जलापूर्ति शुरू की जाए। विभाग की नागरिकों से भी सहयोग की अपील है कि पाइपलाइन निर्माण कार्य के दौरान अस्थायी असुविधा हो सकती है, लेकिन परियोजना पूरी होने के बाद इसका लाभ लंबे समय तक सभी उपभोक्ताओं को मिलेगा।

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल  निपटान के निर्देश

Leave a Comment