मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

समाधान शिविर की शिकायतों का शीघ्र निपटारा करें अधिकारी: एसडीएम महेश कुमार

On: May 23, 2026 12:32 PM
Follow Us:

भिवानी, 22 मई। एसडीएम महेश कुमार की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में समाधान शिविर की शिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। एसडीएम ने विभिन्न विभागों की लंबित एवं रिओपन शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा


एसडीएम ने कहा कि सभी विभाग पुरानी शिकायतों की एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) को अपडेट करें तथा नई एटीआर में अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि विभागों में रिओपन शिकायतों की संख्या कम से कम हो तथा रिओपन शिकायतों का जल्द निपटारा किया जाए। इसके साथ ही जिन शिकायतों का समाधान जिला स्तर पर संभव नहीं है और मुख्यालय स्तर से संबंधित हैं, उन्हें समय पर मुख्यालय भेजा जाए तथा शिकायतें दोबारा रिओपन न हों। उन्होंने कहा कि रिओपन एवं पुरानी शिकायतों को सीएफएसएस नंबर सहित नई एटीआर के साथ अपलोड किया जाए ताकि शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।
बैठक में एसडीएम ने लंबित समस्याओं से संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो शिकायतें विभागीय स्तर पर निपटाई जा सकती हैं, उनका तत्काल समाधान करें और डिमांड से संबंधित मामलों को अलग श्रेणी में शामिल किया जाए।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे


वही दूसरी ओर से चण्डीगढ़ मुख्यालय से परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजा शेखर वुंदू्र ने समाधान शिविर समीक्षा बैठक प्रदेशभर के जिलाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं को अधिकारी गंभीरता से लेकर तुरंत समाधान करें और पोर्टल पर स्पष्ट एटीआर अपलोड करें।

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप


समीक्षा बैठक में सीएमओ रघुवीर शांडिल्य, डीआरओ राजकुमार भौरिया, डीएफओ राजेश वत्स, डीडीए विनोद फोगाट व डीएसडब्लूओ रविन्द्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल  निपटान के निर्देश

Leave a Comment