मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

अधिकारी सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए नागरिकों की समस्याओं का करें समयबद्ध निपटारा- उपायुक्त सचिन गुप्ता

On: July 13, 2026 6:37 PM
Follow Us:

रोहतक, 13 जुलाई : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि वे समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों का निपटारा करते समय सकारात्मक दृष्टिकोण रखें तथा शिकायतों का समयबद्ध उचित निपटारा सुनिश्चित करें। नागरिकों की समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए संबंधित नागरिक से संवाद कर उन्हें विभागीय कार्यवाही की जानकारी देकर संतुष्ट करें ताकि शिकायतों का स्थायी समाधान हो सके।
सचिन गुप्ता ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर समाधान शिविर आयोजित किये जा रहे है। इन शिविरों का उद्देश्य सभी विभागों से संबंधित समस्याओं का एक छत के नीचे यथासंभव समयबद्ध निदान करना है ताकि नागरिकों को समस्याओं से निजात मिले। उन्होंने कहा है कि अधिकारी नियमित रूप से समाधान शिविर एवं अन्य शिकायत पोर्टल का अवलोकन करें तथा इन पोर्टल की लंबित शिकायतों का निर्धारित अवधि में निपटारा करवाएं।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा है कि जिला में समाधान शिविरों की शिकायतों के निपटारे की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों का फीडबैक जानने के लिए कॉलिंग सेल भी स्थापित किया गया है। नागरिक संतुष्ट होने पर ही उनकी समस्या का स्थाई समाधान किया जा रहा है। विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी किए गए है कि वे नागरिकों की समस्याओं को लम्बित न रखें तथा समयबद्ध यथासंभव उचित निपटारा करें।
बॉक्स :-
जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर नागरिकों की सुनी गई समस्याएं :-
उपायुक्त सचिन गुप्ता के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों सांपला तथा महम में समाधान शिविर आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में नगराधीश शुभम, पुलिस उपाधीक्षक दलीप सिंह तथा जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल ने नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने नागरिकों की समस्याएं सुनने के दौरान मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन समस्याओं का निर्धारित अवधि में उचित समाधान करवाएं। जिला मुख्यालय के अलावा सांपला एवं महम उपमंडल मुख्यालय पर भी संबंधित उपमंडलाधीश की अध्यक्षता में समाधान शिविर आयोजित किये गए। जिला मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों के अलावा भाजपा के प्रतिनिधियों में सतीश चौधरी व डॉ. अशोक रंगा आदि मौजूद रहे।

बरवाला में बनेगा 50 बेड का आधुनिक अस्पताल : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

एसआईआर-2026 अभियान का अंतिम दिन आज, पात्र नागरिक अवश्य जमा कराएं गणना प्रपत्र: सोनू भट्ट

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment