मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जयंती पर माय भारत ने कराया वंदे मातरम् का सामूहिक पूर्ण गायन

On: June 27, 2026 6:52 PM
Follow Us:


फरीदाबाद, 27 जून।
साहित्यकार एवं राष्ट्रभक्ति की अमर रचना वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती के अवसर पर मेरा युवा भारत (माय भारत), फरीदाबाद द्वारा शनिवार को वंदे मातरम् के सामूहिक पूर्ण गायन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केनरा बैंक द्वारा संचालित व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 100 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेरा युवा भारत, फरीदाबाद की जिला युवा अधिकारी प्रियंका ने युवाओं को बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के जीवन एवं उनके साहित्यिक योगदान से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वंदे मातरम् भारत का राष्ट्रीय गीत है, जिसकी रचना बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने अपने प्रसिद्ध उपन्यास *आनंदमठ* में की थी। इसे 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा द्वारा भारत के राष्ट्रीय गीत के रूप में स्वीकार किया गया। उन्होंने कहा कि यह गीत स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशभक्तों के लिए प्रेरणा एवं राष्ट्रभक्ति का प्रमुख स्रोत रहा है।

विकास कार्यों का किया लोकार्पण, वाटर वर्क्स का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश

उन्होंने बताया कि वंदे मातरम् का प्रथम सार्वजनिक गायन गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने वर्ष 1896 में कोलकाता में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में किया था। इसके बाद यह स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जन-जन की आवाज बन गया और कांग्रेस के अधिवेशनों सहित विभिन्न राष्ट्रीय आयोजनों का अभिन्न हिस्सा रहा।

जिला युवा अधिकारी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों तथा राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

उपायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशन में जलभराव रोकथाम कार्यों की निगरानी तेज, एसडीएम व वरिष्ठ अधिकारी कर रहे लगातार फील्ड निरीक्षण

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ *वंदे मातरम्* का सामूहिक पूर्ण गायन किया तथा देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रभक्ति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर संस्थान की प्रशिक्षक ऋतु उपाध्याय, मेरा युवा भारत फरीदाबाद के लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक राजेंद्र शर्मा, स्वयंसेवक देवानंद सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं युवा प्रतिभागी उपस्थित रहे।

श्रम कल्याण बोर्ड चेयरमैन ने सुनी समस्याएं

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment