मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

भाजपा सरकार में हरियाणा की जनता पीने के पानी को तरस रही – दिग्विजय चौटाला

On: June 19, 2026 8:06 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 19 जून। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने हांसी के गांव चानौत में पेयजल की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीणों के साथ प्रशासन द्वारा की जा रही धक्काशाही की कड़े शब्दों में निंदा की है और कहा है कि भाजपा सरकार को ग्रामीणों को परेशान करने की बजाय उनकी मांगों को तुरंत मानना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि जेजेपी शुरू से ही चानौत गांव के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और सरकार व प्रशासन की तानाशाही नहीं चलेगी। दिग्विजय ने कहा कि पीने के पानी को लेकर आज जिस तरह से 21वीं सदी में भी हरियाणा की जनता को जल आंदोलन करना पड़ रहा है, यह बेहद शर्म की बात है। चौटाला ने कहा कि आज 32वें दिन धरना प्रवेश कर गया है और अभी तक मुख्यमंत्री का एक भी बयान चानौत की जनता के लिए नहीं आया है, जबकि मुख्यमंत्री रोहतक, भिवानी और सिरसा में आते रहे हैं।

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि ग्रामीणों की मांगें जायज है और चानौत के लोगों को उनकी मांग अनुसार ही भाखड़ा से पीने का पानी मिलना चाहिए, अन्य कोई रास्ता मंजूर नहीं होगा। भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए दिग्विजय ने कहा कि हांसी के लोग पीने के पानी को तरस रहे है जबकि यहीं पास की विधानसभा से कैबिनेट के मंत्री रणबीर गंगवा स्वयं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से ताल्लुक रखते हैं, जो कि पेयजल मुहैया करवाने का महकमा होता है। दिग्विजय ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द समय रहते चानौत गांव को पानी उपलब्ध करवाए अन्यथा लोगों को बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। 

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

दिग्विजय चौटाला ने चानौत के ग्रामीणों द्वारा अपनी जायज मांगों को पूरा करवाने के लिए उचित ढंग से धरना प्रदर्शन करने की तारीफ करते हुए कहा कि संविधान में सबको अपनी मांगों को मनवाने के लिए आवाज उठाने का हक है। उन्होंने कहा कि चानौत के लोगों ने अपने हक अधिकारों के लिए एकजुट होकर आवाज को बुलंद किया है, जिसकी वह दिल खोलकर तारीफ करते है। दिग्विजय ने कहा कि भाजपा प्रजातंत्र को खत्म करना चाहती है और तानाशाह राज की स्थापना करने में विश्वास रखती है, लेकिन हरियाणा की धरती से हमेशा मजबूत आंदोलन हुए है, जिसकी आवाज पूरे देश में सुनी गई।

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल  निपटान के निर्देश

Leave a Comment