मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

एएसडीडी वोटरों की पहचान में निभाएं सक्रिय भूमिका

On: July 7, 2026 8:21 PM
Follow Us:

झज्जर, 07 जुलाई
भारत  निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मंगलवार को निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य का निरीक्षण किया।
डीसी वर्षा खांगवाल ने चल रही एसआईआर प्रक्रिया की हर पहलू पर नजर रखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीसी के आदेशानुसार झज्जर, बेरी, बादली व बहादुरगढ़ के ईआरओ ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से अभियान की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्य में तेजी और शत-प्रतिशत पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीसी ने कहा कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के बीएलए से अपील की कि वे एएसडीडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, डुप्लीकेट एवं मृत) मतदाताओं की पहचान करने में बीएलओ का सहयोग करें, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाया जा सके।
डीसी ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया जिले में जनभागीदारी के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है तथा यह अभियान 14 जुलाई 2026 तक जारी रहेगा। इसके बाद प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण उपरांत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा।
जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों के ईआरओ झज्जर में एसडीएम रवि मीणा, बेरी में एसडीएम रेणुका नांदल, बादली में  एसडीएम विशाल कुमार व बहादुरगढ में एसडीएम अभिनव सिवाच ने निरीक्षण के दौरान कहा कि बीएलए और बीएलओ नियमित रूप से आपसी समन्वय बनाए रखें तथा आवश्यकता पड़ने पर पड़ोसियों और स्थानीय नागरिकों से जानकारी प्राप्त कर अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत अथवा डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन करें। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से भी अपील की कि वे 14 जुलाई का इंतजार न करें और अपने गणना प्रपत्र शीघ्र भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध करवाएं, ताकि डिजिटाइजेशन कार्य समय पर पूरा किया जा सके। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के नाम प्रारूप सूची में शामिल नहीं होंगे, उनकी बूथवार सूची पंचायत भवनों, शहरी स्थानीय निकाय कार्यालयों एवं संबंधित कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएगी, जिससे पात्र नागरिक समय रहते अपने दावे एवं आपत्तियां दर्ज करा सकें।
 उन्होंने बताया कि यदि कोई मतदाता रोजगार, विवाह अथवा अन्य कारणों से किसी अन्य स्थान पर रह रहा है अथवा सर्वेक्षण के समय घर पर उपलब्ध नहीं है, तो परिवार का कोई वयस्क सदस्य उसकी ओर से हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र बीएलओ को सौंप सकता है।
मतदाताओं की सुविधा के लिए लघु सचिवालय झज्जर में हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1950 प्रतिदिन सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक संचालित किया जा रहा है, जिस पर मतदाता आवश्यक जानकारी एवं सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए विभिन्न विभागों की टीम पूरी तरह मुस्तैद

एसआईआर अभियान में मतदाता समय रहते भरें गणना प्रपत्र, 14 जुलाई तक चलेगी फॉर्म संग्रह एवं डिजिटाइजेशन प्रक्रिया : एडीसी अंजलि श्रोत्रिया

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment