मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

एसआईआर-2026 अभियान में राजनीतिक दल निभाएं सक्रिय भूमिका, 14 जुलाई से पहले जमा करें एन्यूमरेशन फॉर्म : एसडीएम डॉ. हनी बंसल

On: July 10, 2026 7:26 PM
Follow Us:

फरीदाबाद, 10 जुलाई।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में फरीदाबाद के उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) एवं निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) डॉ. हनी बंसल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा सूची को पूर्णतः त्रुटि-मुक्त और अद्यतन बनाना है। इसी उद्देश्य को लेकर उन्होंने विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अभियान की प्रगति की समीक्षा की तथा सभी दलों से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया।

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

एसडीएम डॉ. हनी बंसल ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने में राजनीतिक दलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई, मंगलवार निर्धारित है, फिर भी अंतिम दिनों तक प्रतीक्षा करना उचित नहीं है। अंतिम समय में तकनीकी बाधाओं, दस्तावेजों की कमी अथवा अन्य व्यावहारिक कारणों से अनावश्यक असुविधा हो सकती है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल अपने बूथ स्तर के अभिकर्ताओं (बीएलए-1 और बीएलए-2) के माध्यम से मतदाता सूची का सूक्ष्म परीक्षण करें तथा यदि किसी पात्र मतदाता का नाम छूटा हो, किसी मृत, स्थानांतरित अथवा अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में दर्ज हो अथवा किसी प्रकार की त्रुटि हो तो उसकी जानकारी समय रहते उपलब्ध कराएं, ताकि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उसका समाधान किया जा सके।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

एसडीएम डॉ. हनी बंसल ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर गणना प्रपत्र एकत्रित करने, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन करने तथा मतदाता सूची के डिजिटलीकरण का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे मतदाताओं को अभियान के प्रति जागरूक करें और गणना प्रपत्र समय पर भरवाकर जमा कराने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशासन, राजनीतिक दलों एवं आमजन के सामूहिक सहयोग से एक पारदर्शी, समावेशी एवं त्रुटि-मुक्त मतदाता सूची तैयार की जा सकेगी, जो लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाएगी।

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल  निपटान के निर्देश

Leave a Comment