मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का शैड्यूल जारी कर तैयारियां शुरू: जिला निर्वाचन अधिकारी

On: May 26, 2026 2:53 PM
Follow Us:

भिवानी, 25 मई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा चंडीगढ़ के निर्देशानुसार वर्ष 2026 के लिए मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पुनरीक्षण कार्यक्रम को समयबद्ध एवं निष्पक्ष तरीके से पूरा किया जाए ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा


जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गुप्ता ने बताया कि जिले में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए शैड्यूल जारी कर सभी संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके तहत 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। इसके अलावा 14 जुलाई तक मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा, जबकि दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवाने की अवधि 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक निर्धारित की गई है। इसके बाद 21 जुलाई से 18 सितंबर 2026 तक दावों एवं आपत्तियों के निपटारे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे


जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गुप्ता ने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटि रहित एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि बीएलओ के घर-घर सत्यापन अभियान में पूरा सहयोग करें तथा अपने दस्तावेज तैयार रखें।

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप


डीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि आमजन एवं मतदाताओं की सुविधा के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय भिवानी में जिला स्तरीय संपर्क केंद्र एवं टोल फ्री नंबर 1950 स्थापित किया गया है। यह केंद्र प्रतिदिन सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से संबंधित किसी भी जानकारी, शिकायत या सुझाव के लिए नागरिक टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं।

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल  निपटान के निर्देश

Leave a Comment