मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

योग दिवस पर गांव बणी में हुआ कार्यक्रम

On: June 21, 2026 9:14 PM
Follow Us:

सिरसा, 21 जून।

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माय भारत केंद्र, सिरसा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गांव बणी में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों, प्राणायाम तथा ध्यान अभ्यासों का अभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया तथा नियमित योगाभ्यास को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सुरेंद्र झोरड़, प्रधान गौशाला तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राम सिंह सहारण, पूर्व सरपंच उपस्थित रहे। अतिथियों ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरे विश्व में अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है बल्कि मानसिक तनाव को कम करने, एकाग्रता बढ़ाने तथा सकारात्मक सोच विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली और बढ़ते तनाव के कारण लोगों को अनेक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में योग एक सरल, सुलभ एवं प्रभावी उपाय है, जिसके माध्यम से व्यक्ति स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जी सकता है। उन्होंने युवाओं से प्रतिदिन योग करने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी इसके लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। उन्होंने माय भारत केंद्र, सिरसा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में स्वास्थ्य चेतना को बढ़ावा देते हैं।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल  निपटान के निर्देश

Leave a Comment