मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

आपसी सहमति से करें मामलों का निपटारा, डीएलएसए से करें संपर्क : सीजेएम जितेंद्र सिंह

On: May 23, 2026 3:45 PM
Follow Us:

फरीदाबाद, 22 मई।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जितेंद्र सिंह
ने आमजन से अपील की है कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा “समाधान समारोह” के अंतर्गत दिनांक 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को एक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष पहल का उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी सहमति से शीघ्र और सरल समाधान करना है।

उन्होंने बताया कि यदि कोई भी व्यक्ति अपने उच्चतम न्यायालय में लंबित मामले का निपटारा आपसी समझौते के माध्यम से करना चाहता है, तो वह अपने मामले को इस विशेष लोक अदालत में सूचीबद्ध कराने के लिए निकटतम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर सकता है।

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

इस प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए प्रशिक्षित मध्यस्थ (Mediators) पहले से ही प्री-लोक अदालत बैठकों का आयोजन करेंगे, ताकि दोनों पक्षों के बीच सौहार्दपूर्ण समाधान की संभावना बढ़ाई जा सके।

इस विशेष लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों का निस्तारण किया जा सकता है, जिनमें चेक बाउंस (धारा 138 एनआई एक्ट) से संबंधित प्रकरण, धन वसूली (रिकवरी) के मामले, ऐसे आपराधिक मामले जिनमें कानूनन समझौता संभव है, मोटर दुर्घटना दावा (MACT) मामले, श्रम एवं रोजगार संबंधी विवाद, पारिवारिक विवाद, किराया संबंधी मामले, स्थानांतरण याचिकाएं (ट्रांसफर पिटिशन), भरण-पोषण (मेंटेनेंस) से संबंधित प्रकरण, भूमि अधिग्रहण एवं भूमि विवाद, सेवा संबंधी मामले, राजस्व संबंधी मामले तथा अन्य विभिन्न प्रकार के मामले शामिल हैं।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

सीजेएम जितेंद्र सिंह ने आमजन से आग्रह किया कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने मामलों का त्वरित, सस्ता और सौहार्दपूर्ण समाधान प्राप्त करें। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद के हेल्पलाइन नंबर 0129-2261898 पर संपर्क कर सकते हैं या जिला न्यायालय परिसर, सेक्टर-12, फरीदाबाद स्थित कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से आ सकते हैं।

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल  निपटान के निर्देश

Leave a Comment