मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) परीक्षा-2026 के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में लागू रहेंगी निषेधाज्ञा : जिलाधीश आयुष सिन्हा

On: July 15, 2026 5:11 PM
Follow Us:

फरीदाबाद, 15 जुलाई।
जिलाधीश एवं जिला मजिस्ट्रेट आयुष सिन्हा ने बताया कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी), नई दिल्ली द्वारा 19 जुलाई 2026 को आयोजित की जाने वाली केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने तथा कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा-163 के तहत आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान जिला फरीदाबाद के दोनों परीक्षा केंद्रों तथा स्ट्रॉन्ग रूम के चारों ओर 200 मीटर की परिधि में चार या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने तथा किसी भी प्रकार के घातक हथियार जैसे आग्नेयास्त्र, तलवार, बरछा, भाला, चाकू, कुल्हाड़ी, जेली, लाठी, साइकिल चेन अथवा अन्य आक्रामक वस्तु लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। 

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

जिलाधीश आयुष सिन्हा ने बताया कि परीक्षा की गोपनीयता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए 19 जुलाई को परीक्षा प्रक्रिया पूर्ण होने तक जिला फरीदाबाद की सीमा में परीक्षा केंद्रों के आसपास संचालित सभी फोटो स्टेट की दुकानें तथा कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र परिसर अथवा उसकी चारदीवारी के भीतर मोबाइल फोन, पेजर अथवा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक एवं संचार उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। यह आदेश परीक्षार्थियों, ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों तथा अन्य सरकारी कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

उन्होंने कहा कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लोकहित एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जारी किया गए है। जिलाधीश ने कहा कि आदेशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा-223 तथा अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल  निपटान के निर्देश

Leave a Comment