मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

बढ़ते शहरीकरण को ठोस नीतियों की दरकार: मुख्य सचिव

On: May 4, 2026 4:21 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 02 मई-हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने कहा कि प्रदेश में तेजी से हो रहे शहरीकरण को ध्यान में रखते हुए भविष्य की जरूरतों के अनुरूप नीतियों और व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने की आवश्यकता है। साथ ही, बदलती शहरी चुनौतियों के समाधान के लिए नीतिगत और नियामक ढांचे को समय-समय पर अद्यतन करना भी आवश्यक है।

श्री अनुराग रस्तोगी आज पंचकूला में इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स, इंडिया– हरियाणा क्षेत्रीय अध्याय (आईटीपीआई–एचआरसी) द्वारा आयोजित राउंडटेबल चर्चा को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम ‘हरियाणा शहरी क्षेत्र विकास एवं विनियमन अधिनियम, 1975’ के 51 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया गया। चर्चा को तीन प्रमुख सत्रों-लीडर्स राउंडटेबल, रियल एस्टेट उद्योग राउंड टेबल और प्लानर्स राउंडटेबल में विभाजित किया गया।

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

मुख्य सचिव ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 1975 में लागू यह अधिनियम हरियाणा में नियोजित शहरी विकास को बढ़ावा देने और निजी क्षेत्र की भागीदारी सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण साबित हुआ है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, नगर नियोजन से जुड़े विशेषज्ञों और रियल एस्टेट क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने  अधिनियम की उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। चर्चा के दौरान सतत शहरी विकास, बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और बदलती नियामक आवश्यकताओं के अनुरूप अधिनियम को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

आईटीपीआई–एचआरसी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम प्रशासन, तकनीकी विशेषज्ञों और उद्योग जगत के बीच संवाद का महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ, जिसमें हरियाणा के शहरी विकास को और सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न सुझाव सामने आए।

लीडर्स राउंड टेबल में केंद्र सरकार के औषधि विभाग में संयुक्त सचिव श्री टी.एल. सत्यप्रकाश, हरियाणा के नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के निदेशक श्री अमित खत्री, हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के मुख्य आयुक्त श्री टी.सी. गुप्ता और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्री एस.एस. ढिल्लों शामिल रहे। इस सत्र का संचालन सेवानिवृत्त मुख्य नगर योजनाकार श्री जसवंत सिंह ने किया।

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल  निपटान के निर्देश

Leave a Comment