मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

पशुपालन एवं डेयरी विभाग के टीकाकरण, स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

On: June 24, 2026 4:53 PM
Follow Us:

रोहतक, 24 जून। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि अधिकारी नागरिकों को पशुपालन एवं डेयरी विभाग की योजनाओं के बारे में जागरूक करें ताकि वे कृषि के साथ-साथ सहायक धंधा अपनाकर अपनी आमदनी बढ़ा सके। अधिकारी ज्यादा से ज्यादा पात्र व्यक्तियों को विभाग की योजनाओं का लाभ भी प्रदान करें, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके।
सचिन गुप्ता स्थानीय कैंप कार्यालय में पशुपालन एवं डेयरी विभाग की मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने समीक्षा के दौरान कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण, स्वास्थ्य सेवाओं, दुग्ध उत्पादन प्रोत्साहन तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का आकलन किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए 1 लाख कृत्रिम गर्भाधान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके विरुद्ध अब तक 19,800 गर्भाधान किए जा चुके हैं, जो कुल लक्ष्य का लगभग 19.8 प्रतिशत है। गायों के लिए निर्धारित 25 हजार के लक्ष्य के विरुद्ध 4,950 गर्भाधान (19.8 प्रतिशत) किए गए हैं, जबकि भैंसों के लिए निर्धारित 75 हजार के लक्ष्य के विरुद्ध 11.5 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई है।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि पशुओं को विभिन्न रोगों से बचाने के लिए पशु सुरक्षा चक्र के तहत जारी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत एफएमडी एवं एचएस के लिए 1,99,500 डोज के लक्ष्य के मुकाबले 1,56,517 डोज दी जा चुकी हैं, जिससे 78.5 प्रतिशत उपलब्धि हासिल हुई है। स्वाइन फीवर के लिए 7 हजार डोज के लक्ष्य के विरुद्ध 2,740 डोज लगाई गई हैं, जो 39.1 प्रतिशत है। वहीं ब्रुसेलोसिस एवं शीप पॉक्स के टीकाकरण का कार्य किया जायेगा।
सचिन गुप्ता ने कहा कि विभाग द्वारा पशुपालकों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से अब तक 93 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए हैं। इन शिविरों के माध्यम से कुल 50 हजार ओपीडी मामलों का उपचार किया गया, जो 2,66,000 के वार्षिक लक्ष्य का 19 प्रतिशत है। इसी प्रकार 5,28,000 पशुओं को कृमिनाशक दवा देने के लक्ष्य के मुकाबले 1.21 लाख पशुओं का डीवॉर्मिंग किया जा चुका है, जो 23 प्रतिशत उपलब्धि है। स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से 2,289 ओपीडी मामलों का उपचार तथा 49,838 पशुओं का डीवॉर्मिंग किया गया।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि मुर्रा भैंस, हरियाणा गाय एवं साहीवाल गाय की दुग्ध क्षमता के आधार पर नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। मुर्रा भैंस के लिए 20 हजार से 40 हजार रुपये तथा हरियाणा एवं साहीवाल नस्ल की गायों के लिए 15 हजार से 25 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि निर्धारित की गई है। मुर्रा भैंस के लिए 90 पशुओं के लक्ष्य के विरुद्ध 29 पशुओं की मिल्क रिकॉर्डिंग की जा चुकी है, जो 32.2 प्रतिशत है। वहीं स्वदेशी गायों के लिए 105 के लक्ष्य के मुकाबले मात्र 6 पशुओं की रिकॉर्डिंग हुई है, जो 5.7 प्रतिशत है।
सचिन गुप्ता ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के लाभार्थियों के लिए 2 से 3 दुधारू पशुओं की इकाई स्थापित करने हेतु 50 प्रतिशत अनुदान की योजना जारी है। योजना के तहत अब तक 243 आवेदन प्राप्त कर बैंकों को स्वीकृति के लिए भेजे जा चुके हैं। विभाग द्वारा पिगरी यूनिट (10 मादा एवं 1 नर सूअर) के लिए एक लाख रुपये की लागत पर अधिकतम 25 हजार रुपये तक तथा भेड़ पालन इकाई (15 मादा एवं 1 नर भेड़) के लिए 98 हजार रुपये की लागत पर 25 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि भैंसों में कृत्रिम गर्भाधान के दायरे को बढ़ाने के लिए मोबाइल एआई टीमों का विस्तार किया जा रहा है। ब्रुसेलोसिस, शीप पॉक्स, पीपीआर एवं ईटीवी जैसे रोगों के टीकाकरण अभियान को गति दी जा रही है। स्वदेशी गायों की मिल्क रिकॉर्डिंग में तेजी लाई जा रही है। अधिक स्वास्थ्य शिविरों एवं डीवॉर्मिंग अभियानों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पशु स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। अनुसूचित जाति डेयरी एवं पशुपालन योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है।
इस अवसर पर मंडल मृदा संरक्षण अधिकारी नीना सहवाग, कृषि उप निदेशक डॉ. सुरेंद्र मलिक, जिला उद्यान अधिकारी मदन लाल, जिला मत्स्य अधिकारी आशा हुड्डïा, पशुपालन उप निदेशक डॉ. नरेंद्र दहिया, एसडीएओ संदीप सिंह, एसटीओ डॉ. अनिल अहलावत व दिलबाग सिंह, दीपक सिंह, भावना, अमित, नितेश, विनोद कुमार, मेघा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) : मतदाताओं को गणना फॉर्म भरने के लिए प्रेरित करने के लिए जिला में चलाया जा रहा जागरूकता कार्यक्रम : एडीसी सोनू भट्ट

सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों ने किया अग्रोहा मेडिकल का दौरा

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment