मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में चल रहे एसआईआर अभियान 2026 को मिल रही गति

On: July 11, 2026 8:43 PM
Follow Us:

*झज्जर, 11 जुलाई।*

जिलाभर में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में गणना प्रपत्रो के डिजिटाइजेशन का कार्य प्रभावी रूप से चल रहा है। जिला के सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचक पंजीयन अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में गणना प्रपत्रों के संग्रहण, डिजिटाइजेशन तथा अन्य व्यवस्थाओं की मॉनीटिरिंग कर रहे हैं। साथ ही मतदाताओं से 14 जुलाई का इंतजार न करते हुए आज ही गणना प्रपत्र भरते हुए जमा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि तत्काल एप पर डिजिटाइजेशन सुनिश्चित हो सके। 

*डिजिटाइजेशन कार्य की चरणबद्व तरीके से हो रही मॉनिटरिंग : डीसी*

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत डिजिटाइजेशन कार्य की चरणबद्व तरीके से मॉनिटरिंग की जा रही है। सभी ईआरओ औऱ एडिशनल ईआरओ निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य को पूरी पारदर्शिता एवं गंभीरता के साथ पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि झज्जर, बेरी, बादली व बहादुरगढ़ के ईआरओ नियमित रूप से बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से अभियान की प्रगति की नियमित समीक्षा के साथ साथ गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य को तत्काल निपटने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

शनिवार को एसडीएम बहादुरगढ अभिनव सिवाच ने 64 बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में गणना प्रपत्र के संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य का बीएलओ से प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने एसआईआर में लगे सुपरवाइजर को निर्देश दिए कि वे हर दो घण्टे में बीएलओ से डिजिटाइजेशन कार्य की रिपोर्ट लें,ताकि कार्य को तत्काल पूरा किया जा सके।

  *पात्र मतदाताओं के सहयोग से एसआईआर को मिल रही गति*

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

एसडीएम बेरी एवं 67 बेरी विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एसडीएम रेणुका नांदल ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया पात्र मतदाताओं के सक्रिय सहयोग के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है और मतदाताओं को 14 जुलाई से पहले हर हाल में अपने हस्ताक्षर युक्त गणना प्रपत्र को भरने उपरांत बीएलओ को सौंपने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके बाद प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण उपरांत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने मतदाताओं से भी अपील की कि वे 14 जुलाई का इंतजार न करें और आज ही अपने गणना प्रपत्र तत्काल भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध करवाएं, ताकि डिजिटाइजेशन कार्य समय पर पूरा किया जा सके। 

*डिजिटाइजेशन कार्य में बूथ पर बीएलओ का सहयोग करें बीएलए*

बादली एसडीएम विशाल कुमार ने 65 बादली विधानसभा क्षेत्र में कई बूथ का निरीक्षण करते हुए बीएलओ से डिजिटाइजेशन कार्य की जानकारी ली। उन्होंने राजनीतिक दलों के बीएलए से बीएलओ का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा इस बार वोटरों को ऑनलाइन एनमरेशन फार्म अप्लाई करने की सुविधा प्रदान की गई है। इससे फार्म डिजिटाइज्ड होने में आसानी रहेगी।

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

*सभी वोटर तत्काल भरकर जमा कराएं गणना प्रपत्र*

एडिशनल ईआरओ शेखर नरवाल ने 66 झज्जर विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर पहुँचकर एसआईआर गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के बीएलए से अपील की कि वे एएसडीडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, डुप्लीकेट एवं मृत) मतदाताओं की पहचान करने में बीएलओ का सहयोग करें, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाया जा सके। साथ 14 जुलाई का बिना किसी इंतजार के मतदाता अपना गणना प्रपत्र भरें। 

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल  निपटान के निर्देश

Leave a Comment