मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

पारदर्शी और सहभागितापूर्ण होगा एसआईआर अभियान : डीसी आयुष सिन्हा

On: May 26, 2026 3:34 PM
Follow Us:

फरीदाबाद, 25 मई।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देशभर में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तीसरे चरण को चरणबद्ध तरीके से संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इस चरण में देश के 16 राज्यों एवं 3 केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा यह कार्यक्रम जनगणना की हाउस लिस्टिंग प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, ताकि दोनों कार्यों के दौरान फील्ड मशीनरी का प्रभावी समन्वय सुनिश्चित किया जा सके।

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि तीसरे चरण के साथ देश के अधिकांश राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया पूर्ण रूप से लागू हो जाएगी। केवल हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख को फिलहाल इससे अलग रखा गया है, जहां जनगणना के दूसरे चरण की पूर्णता तथा पर्वतीय एवं बर्फबारी वाले क्षेत्रों की मौसम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आगामी कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा।

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तीसरे चरण के दौरान देशभर में लगभग 3.94 लाख बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर लगभग 36.73 करोड़ मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इस कार्य में विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त लगभग 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) भी सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरी तरह सहभागितापूर्ण एवं पारदर्शी प्रक्रिया है, जिसमें मतदाता, राजनीतिक दल तथा निर्वाचन अधिकारी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

डीसी आयुष सिन्हा ने सभी राजनीतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर अपने बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करें, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं व्यापक जनभागीदारी के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी से मतदाता सूचियों की शुद्धता और विश्वसनीयता को और अधिक मजबूत बनाया जा सकेगा।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के पहले दो चरणों में देश के 13 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग 59 करोड़ मतदाताओं को शामिल किया गया था। इन चरणों में विभिन्न स्तरों पर 6.3 लाख से अधिक बूथ लेवल अधिकारियों तथा राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त 9.2 लाख से अधिक बूथ लेवल एजेंटों ने भागीदारी निभाई। उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन आयोग का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना तथा अपात्र प्रविष्टियों को हटाकर मतदाता सूचियों को पूर्णतः अद्यतन एवं सही बनाना है।

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल  निपटान के निर्देश

Leave a Comment