मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

स्व-गणना में जिला सिरसा प्रदेशभर में अग्रणीजिलावासियों की स्व-गणना में रही बड़ी भागीदारी, आज से डोर टू डोर शुरू हुई गणना प्रक्रियास्व-गणना में जिला सिरसा प्रदेशभर में अग्रणी

On: May 2, 2026 3:27 PM
Follow Us:

सिरसा, 01 मई।
जनगणना-2026 के तहत चल रहे स्व-गणना अभियान में जिला सिरसा ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने बताया कि सेल्फ एन्यूमरेशन में सिरसा जिला 29,530 आंकड़ों के साथ शीर्ष पर है, जो जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के टॉप-5 जिलों में सिरसा पहले, करनाल दूसरे (28,891), जींद तीसरे (24,290), महेंद्रगढ़ चौथे (19,510) और फतेहाबाद पांचवें स्थान (18,346) पर हैं। यह उपलब्धि प्रशासन और आमजन के सहयोग का परिणाम है।


अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा में 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य शुरू हो चुका है। इस अभियान के तहत प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्र कर रहे हैं, ताकि जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा


उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य को पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ किया जाना चाहिए। यह प्रक्रिया पूर्णत: डिजिटल माध्यम से की जा रही है, जिससे कार्य में पारदर्शिता, गति और सटीकता सुनिश्चित होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।


उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है, इसलिए आंकड़ों की शुद्धता और विश्वसनीयता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। सभी अधिकारी आपसी तालमेल के साथ कार्य करें, ताकि यह राष्ट्रीय कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे


2121 प्रगणक हर घर पहुंच कर जुटा रहे जानकारी


अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जिला में जनगणना-2027 को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं।

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

जनगणना कार्य में 353 सुपरवाइजर व 2121 प्रगणक की टीमें फील्ड में उतर चुकी हैं और घर-घर जाकर वास्तविक डाटा एकत्रित किया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि जनगणना के प्रथम चरण में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक गणना कार्य को गंभीरता से लेते हुए सुगमता से पूरा करें। गर्मी के मौसम को देखते हुए प्रगणकों को सुबह और सायं के समय कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

नागरिक किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 01666-248204 पर संपर्क कर सकते हैं।

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया


उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखा जाए, जिससे प्रगणकों को जानकारी एकत्र करने में कोई परेशानी न आए और जनगणना कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल  निपटान के निर्देश

Leave a Comment