मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

समाधान शिविर में अब तक हिसार के नागरिकों की 4 हजार 103 शिकायतों का हुआ समाधान

On: May 23, 2026 5:34 PM
Follow Us:

हिसार, 22 मई।
समाधान प्रकोष्ठ को लेकर सभी विभागों की बैठक उपायुक्त महेंद्र पाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त महेंद्र पाल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों को ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से संबंधित विभागों को तुरंत भेजकर इनके निस्तारण की समय-सीमा निर्धारित की जाती है। संबंधित शिकायतकर्ता को शिकायत पर हुई कार्रवाई की जानकारी एसएमएस के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि समाधान प्रकोष्ठ का उद्देश्य नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान की सुविधा प्रदान करना है, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता  के लिए आपसी समन्वय से कार्य करें विभाग : डीसी

बैठक के दौरान उन्हें अवगत करवाया गया कि समाधान शिविर में कुल 6 हजार 208 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 4 हजार 103 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है, 1712 शिकायतें विभागों द्वारा अस्वीकृत की गई हैं, जबकि 217 शिकायतें वर्तमान में लंबित हैं। उपायुक्त ने विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से समाधान किया जाए तथा हर मामले में ठोस कार्रवाई सुनिश्चित हो।
उपायुक्त ने विभाग वार शिकायतों की समीक्षा करते हुए हुए अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के बाद उसकी एक्शन टेकन रिपोर्ट नए फॉर्मेट में भरकर तुरंत समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निपटान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।
बैठक में जिला नगर आयुक्त नीरज, एसडीएम ज्योति मित्तल, सीटीएम सुभाष चंद्र, डीडीपीओ नरेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

हीटवेव से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतें नागरिक  : डीसी

बरवाला की बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए युद्धस्तर पर चल रहे कार्यों की कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने की समीक्षा

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment