मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

प्रदेश को ड्रग फ्री बनाने के लिए चलाई जाएगी विशेष मुहिम : प्रधान सचिव अरूण गुप्ता

On: July 2, 2026 5:36 PM
Follow Us:

चण्डीगढ, 2 जुलाई – हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरूण गुप्ता ने कहा कि नशा मुक्त हरियाणा बनाने के लिए सरकार द्वारा जनजागरण कार्यक्रमों की विशेष मुहिम चलाई जाएगी। इसके तहत कई जिलों में मैराथन का आयोजन के अलावा जनता से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। 

 श्री अरूण गुप्ता  आज वीसी के माध्यम से जिलों के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे । बैठक में मुख्यमंत्री के स्पेशल आफिसर श्री पंकज नैन भी मौजूद रहे। 

एसआईआर को लेकर जिलाभर में जागरूकता गतिविधियां जारी

प्रधान सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर में नशे के खिलाफ चलाई जाने वाली इस मुहिम से प्रत्येक नागरिक को जोड़ने का प्रयास किया जाए ताकि प्रदेश को पूर्ण रूप से ड्रग फ्री बनाया जा सके। सरकार का प्रयास है कि नशे को जड़ से खत्म कर युवाओं को राष्ट्र की मुख्यधारा में शामिल किया जाए।     

उन्होंने कहा कि हरियाणा उदय के तहत मुख्यमंत्री की कम्युनिटी पॉलिसी और आउटरीच प्रोग्राम अनुसार लोगों को लगातार तीन माह नशे के खिलाफ सचेत एवं जागरूक किया जाएगा।

प्रत्येक पात्र बच्चे के पास आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र तथा आयुष्मान भारत कार्ड जैसे आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हो : दीप भाटिया

पंचकूला के इन्द्रधनुष ऑडिटोरियम में 11 जुलाई को आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में स्वयं सेवी संस्थाओं तथा दवा एसोसिएशन के साथ सीधा संवाद किया जाएगा। इसी प्रकार मधुबन में 18 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशभर के थाना प्रभारी एवं एमएचसी से संवाद होगा। 

श्री गुप्ता ने बताया कि फरीदाबाद में 9 अगस्त को राज्य स्तरीय मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार यमुनानगर में 26 जुलाई, रेवाड़ी में 6 सितम्बर तथा महेन्द्रगढ में 27 सितम्बर को मैराथन का आयोजित की जाएगी। मैराथन में युवक एवं युवतियां भाग लेंगे जो अन्य लोगों को भी नशे के खिलाफ सचेत एवं जागरूक करेंगे।

मतदाता पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त तथा  मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा ने की समीक्षा

उन्होंने जिला उपायुक्तों को सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम को सफल बनाने के निर्देश दिए।

सेना भर्ती रैली के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : उपायुक्त महेंद्र पाल

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment