सिरसा, 07 जुलाई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा न्यू श्रीराम सतलुज स्कूल में पॉक्सो एक्ट विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संतोष बागोतिया ने शिविर को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों, बच्चों के अधिकारों तथा कानून के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों को इस कानून का सही उद्देश्य समझने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे नि:शुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल दविंदर कौर, स्कूल प्राचार्य शशि सचदेवा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट के बारे में दी जानकारी
On: July 7, 2026 4:54 PM





