मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

आज ही जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो मतदाता सूची से कट सकता है वोटर लिस्ट से नाम : उपायुक्त आयुष सिन्हा

On: July 13, 2026 5:46 PM
Follow Us:

फरीदाबाद, 14 जुलाई।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने जिला के सभी पात्र मतदाताओं से भावनात्मक अपील करते हुए कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के अंतर्गत गणना प्रपत्र (Enumeration Form) जमा करने का आज, मंगलवार 14 जुलाई, अंतिम अवसर है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने अभी तक अपना गणना प्रपत्र जमा नहीं कराया है, वे किसी भी स्थिति में आज का अवसर हाथ से न जाने दें और तुरंत अपने संबंधित बीएलओ अथवा मतदान केंद्र पर पहुंचकर भरा हुआ गणना प्रपत्र जमा करें, ताकि उसका समयबद्ध डिजिटाइजेशन एवं पोर्टल पर अपलोड सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि अंतिम दिन भी गणना प्रपत्र जमा नहीं किया गया तो निर्वाचन आयोग के प्रावधानों के अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान संबंधित मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की कार्रवाई की जा सकती है।

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि यदि किसी कारणवश संबंधित बीएलओ अभी तक किसी मतदाता के घर नहीं पहुंच पाए हैं अथवा कोई व्यक्ति किसी वजह से गणना प्रपत्र भरने या जमा करने से वंचित रह गया है, तो वह स्वयं पहल करते हुए अपने संबंधित बीएलओ अथवा मतदान केंद्र से तत्काल संपर्क करे और आज ही अपना गणना प्रपत्र जमा कराए। उन्होंने कहा कि अपने मताधिकार को सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इसलिए अंतिम समय का इंतजार न करें और आज ही अपनी लोकतांत्रिक भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की असुविधा या मतदाता सूची से नाम हटने की संभावना से बचने के लिए आज ही गणना प्रपत्र जमा करें और अपने मतदान के अधिकार को सुरक्षित रखें।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल  निपटान के निर्देश

Leave a Comment