मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

बाल देखभाल संस्थान का औचक निरीक्षण, बच्चों की सुविधाओं का लिया जायजा

On: May 7, 2026 6:44 PM
Follow Us:

गुरुग्राम, 7 मई — जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, गुरुग्राम के चेयरमैन एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा के मार्गदर्शन में मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी-सह-सचिव डीएलएसए निशा द्वारा जिले में संचालित बाल देखभाल संस्थान उदायन होम फॉर बॉयज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य संस्थान में रह रहे बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और देखभाल व्यवस्थाओं का आकलन करना था।

निरीक्षण के दौरान संस्थान की आवासीय व्यवस्था, स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल, चिकित्सा सुविधाएं, काउंसलिंग सेवाएं, सुरक्षा प्रबंध तथा बच्चों के लिए उपलब्ध शैक्षणिक और मनोरंजन गतिविधियों का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही बच्चों से संबंधित अभिलेखों, पंजीयों और व्यक्तिगत देखभाल योजनाओं की भी जांच की गई।

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी-सह-सचिव निशा ने बच्चों से बातचीत कर उनकी दिनचर्या, समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण मिलना जरूरी है, ताकि उनका शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास बेहतर तरीके से हो सके।

निरीक्षण के बाद संस्थान प्रबंधन को आवश्यक निर्देश दिए गए। अधिकारियों को बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने करने के लिए कहा गया। साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच, काउंसलिंग और कौशल विकास गतिविधियों को और मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

उन्होंने कहा कि बाल देखभाल संस्थानों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाता रहेगा, ताकि बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और उनके हितों की लगातार निगरानी हो सके।

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल  निपटान के निर्देश

Leave a Comment