मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए विभिन्न विभागों की टीम पूरी तरह मुस्तैद

On: July 7, 2026 7:58 PM
Follow Us:

फरीदाबाद, 07 जुलाई।
जिले में मानसून के दौरान संभावित जलभराव की स्थिति पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा है। उपायुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट आयुष सिन्हा के निर्देशानुसार नगर निगम फरीदाबाद, फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए), जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, लोक निर्माण विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त रूप से जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है।

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने निर्देश दिए हैं कि शहर के सभी जलभराव संभावित क्षेत्रों, प्रमुख चौकों, मुख्य मार्गों, अंडरपास एवं संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा किसी भी स्थिति में वर्षा जल का ठहराव नहीं होने दिया जाए। उनके निर्देशों के अनुपालन में विभिन्न स्थानों पर वाटर पंपिंग टैंकर, हाई कैपेसिटी पंप, पंपिंग सेट एवं अन्य आवश्यक उपकरण पहले से ही तैनात कर दिए गए हैं, ताकि वर्षा के दौरान जल निकासी का कार्य बिना किसी विलंब के किया जा सके।

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा जहां भी जलभराव अथवा जल निकासी में बाधा की सूचना प्राप्त हो, वहां संबंधित टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे। नागरिकों की सुरक्षा, सुगम यातायात एवं आवश्यक सेवाओं का निर्बाध संचालन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

24 घंटे मॉनिटरिंग के लिए विशेष व्यवस्था लागू
उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में विशेष मॉनिटरिंग व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत विभिन्न क्षेत्रों के लिए हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में चौबीसों घंटे निगरानी रखेंगे। संबंधित अधिकारी प्रतिदिन निर्धारित प्रारूप में अपने क्षेत्र की स्थिति, जल निकासी कार्यों की प्रगति एवं की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

इन अधिकारियों के साथ संबंधित विभागों के कार्यकारी अभियंता (Executive Engineer), सहायक अभियंता (Assistant Engineer) एवं कनिष्ठ अभियंता (Junior Engineer) भी तैनात किए गए हैं, ताकि किसी भी स्थान पर जलभराव अथवा जल निकासी संबंधी समस्या की सूचना मिलते ही समन्वित एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

स्थिति पर लगातार रखी जा रही है नजर
जिला प्रशासन द्वारा पूरे जिले की स्थिति की निरंतर समीक्षा की जा रही है। आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त मशीनरी एवं मानव संसाधन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे वर्षा के दौरान कहीं भी लंबे समय तक जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो तथा शहर की दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित होती रहें।

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

नागरिक भी करें सहयोग : उपायुक्त
उपायुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट आयुष सिन्हा ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वर्षा के दौरान अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। यदि किसी स्थान पर जलभराव, सीवर ओवरफ्लो अथवा जल निकासी से संबंधित समस्या दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत संबंधित विभाग अथवा जिला प्रशासन को दें, ताकि समयबद्ध कार्रवाई कर समस्या का समाधान किया जा सके।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन बारिश के पूरे मौसम के दौरान पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है। सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा शहर में सामान्य जनजीवन बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल  निपटान के निर्देश

Leave a Comment