मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

योग को आज पूरी दुनिया ने अपनाया है: कपूर सिंह वाल्मीकि

On: June 21, 2026 2:29 PM
Follow Us:

लोहारू, 21 जून। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वर्ण जयंती पार्क में उपमंडल स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया ने अपनाया है।
उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का आधार है, जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखता है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा योग-युक्त, नशा-मुक्त हरियाणा के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा


उन्होंने कहा कि योग को न केवल योग दिवस पर ही करना चाहिए, बल्कि हर दिन की शुरुआत योग व प्राणायाम से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हर नागरिक योग के प्रति जागरूक हो रहा है। यह प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रयासों का परिणाम है। योग से असाध्य रोगों का उपचार संभव है।
कार्यक्रम में एसडीएम मनोज दलाल, डीएसपी संजीव कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय शेखावत, कमलेश भोडूका, तहसीलदार प्रियंका, नप चेयरमैन प्रदीप बंटी तायल, बीईओ विजय प्रभा, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा आमजन ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल  निपटान के निर्देश

Leave a Comment