मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट ने कोटली और जोधका गांव में भरा दो बेटियों का भात

On: June 21, 2026 2:54 PM
Follow Us:

सिरसा। हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गांव कोटली और जोधका में दो बेटियों की शादी में भात भरने की रस्म पूरी की गई। ट्रस्ट के सदस्यों ने दोनों परिवारों के निवास स्थान पर पहुंचकर बेटियों को अपना आशीर्वाद दिया। गांव कोटली में राजदुलारी और स्वर्गीय सोहनलाल की पुत्री मीनाक्षी तथा गांव जोधका में निशा रानी और विनोद की पुत्री शिवाली के विवाह उत्सव के अवसर पर इस पावन रस्म को निभाया गया। इस भावुक और आनंदमयी पल पर अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए ट्रस्ट के के प्रधान मनीष सिंगला ने कहा कि यह हमारे लिए केवल एक रस्म नहीं, बल्कि परम आनंद और उत्सव के क्षण हैं। माताश्री श्रीमती सुशीला देवी, इष्ट देव श्री श्याम प्रभु और पितृ देवों की असीम कृपा से उन्हें कुल 82 परिवारों का भात भरने का यह परम सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस शुभ और पुण्य अवसर पर दोनों गांवों में उत्सव जैसा माहौल रहा। मनीष सिंगला ने कहा कि भात भरने की ये मुहिम उनकी स्वर्गीय माता श्री सुशीला देवी के आशीर्वाद से संचालित हो रही हैं और जब बेटी के सिर पर हाथ रख कर ऐसा महसूस होता हैं जैसे माता श्री के चरणों में प्रणाम हो रहा हो। कार्यक्रम में दौलत राम कंबोज, जगदीश गोस्वामी, निजी सचिव हरपिंदर शर्मा व योगेश बिज़ारनिया सहित काफ़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। ‎

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल  निपटान के निर्देश

Leave a Comment