मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

सभी क्षेत्रों और वर्गों का विकास कर रही नायब सरकार :- विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार

On: July 5, 2026 10:16 PM
Follow Us:

महम (रोहतक), 5 जुलाई। हरियाणा के विकास एवं पंचायत, खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने रविवार को गांव फरमाना में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए गांव के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक गांव, प्रत्येक समाज और प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की प्राथमिकता गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, सामाजिक समरसता को मजबूत करना तथा सभी समुदायों को समान अवसर उपलब्ध कराना है।
कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों की चौपालों का निर्माण करवाया जा रहा है। जब भी संबंधित समाज की ओर से समुदाय केंद्र के लिए प्रस्ताव दिया जाता है तो विभागीय मानकों के अनुरूप उसे भी स्वीकृति प्रदान कर समुदाय केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि समूचे समाज को मिल-जुलकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने गांव की दोनों पंचायतों के लिए इंडोर जिम, अटल ई-लाइब्रेरी, महिला सांस्कृतिक केंद्र तथा भवन उपलब्ध कराने पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी के लिए पुस्तकें, फर्नीचर, कंप्यूटर, एयर कंडीशनर सहित सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाये जायेंगे।
विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी पंचायतों की फिरनी पक्की करने और उन पर स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्णय लिया है। प्रथम चरण में 509 से अधिक गांवों में कार्य पूरा किया जा चुका है तथा शेष पंचायतों में भी शीघ्र कार्य शुरू होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश की 6200 से अधिक ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध ढंग से यह कार्य कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक है, उन्हें ग्राम पंचायतों के माध्यम से 100 गज के प्लॉट उपलब्ध कराने की योजना लागू की गई है। वहीं बड़े महाग्रामों में पात्र परिवारों को 50 गज के प्लॉट तथा सीवरेज जैसी शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रदेश में 139 महाग्रामों के विकास की योजना पर कार्य चल रहा है।
तालाबों के सौंदर्यीकरण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के तालाबों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। तालाबों की खुदाई, रिटेनिंग वॉल, पक्के घाट, स्ट्रीट लाइट, पौधारोपण तथा बैठने की व्यवस्था कर उन्हें सुंदर पार्कों के रूप में विकसित किया जा रहा है। मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि 16वें वित्त आयोग के तहत हरियाणा को पांच वर्षों के लिए 8260 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं, जबकि वर्ष 2026-27 में ग्राम पंचायतों को 1062 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे। इसके अतिरिक्त मनरेगा के तहत हरियाणा को 590.19 करोड़ रुपये मिले हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा में श्रमिकों को अब 125 दिन का रोजगार, आठ दिन के भीतर मजदूरी भुगतान तथा भुगतान में अनावश्यक देरी करने वाले अधिकारियों पर 10 हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि पात्र परिवारों को घरों पर सोलर संयंत्र लगाने के लिए सरकार विशेष सहायता दे रही है। दो किलोवाट तक सोलर संयंत्र लगवाने पर पात्र परिवारों को बिना अग्रिम भुगतान के सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि तीन किलोवाट तक के संयंत्र पर केंद्र सरकार की ओर से 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य पांच लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाना है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को डेयरी, स्वरोजगार और विपणन की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रत्येक जिले में सांझा बाजार स्थापित किए जा रहे हैं, जहां महिलाएं अपने उत्पाद बेच सकेंगी। गौ संरक्षण के लिए उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों को गौशालाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराने के अधिकार दिए गए हैं ताकि गौवंश के संरक्षण एवं चारे की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
कृष्ण लाल पंवार ने गांव की पेयजल समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड करने की मांग पर भी सकारात्मक विचार करने की बात कही। साथ ही गांव के तीन खेत मार्गों को पक्का कराने की घोषणा की तथा सभी सरपंचों से विभागीय मानकों के अनुरूप प्रस्ताव भेजने का आह्वान किया।
बॉक्स :-
– हर वर्ग के कल्याण और गांवों के विकास के लिए समान भावना से कार्य कर रही है भाजपा सरकार :- पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर
– भाईचारा, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित की भावना से आगे बढ़ें
पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में केंद्र एवं हरियाणा सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और गांवों के समग्र विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने हमेशा प्रदेश के हर क्षेत्र और हर समाज की मांगों को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है और इसी सोच के अनुरूप अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पारदर्शी व्यवस्था के तहत बिना पर्ची और बिना खर्ची के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है तथा गांवों और शहरों में समान रूप से विकास कार्य किए जा रहे हैं।
मनीष ग्रोवर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रदेश में सडक़, शिक्षा, स्वास्थ्य, रेलवे, एयरपोर्ट, ग्रामीण विकास और आधारभूत ढांचे को अभूतपूर्व मजबूती प्रदान की है। आज गांवों में भी शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे लोगों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है। उन्होंने कहा कि किसी भी गांव या क्षेत्र के विकास के लिए आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द सबसे बड़ी ताकत है। सभी नागरिक मिल-जुलकर गांव, प्रदेश और देश के विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने विश्वास दिलाया कि क्षेत्र के विकास से जुड़ी प्रत्येक जनहित की मांग पर सरकार सकारात्मक रूप से कार्य करेगी और किसी भी वर्ग के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा।
बॉक्स :-
– सभी महापुरुषों को सम्मान देकर सरकार ने सामाजिक समरसता को किया मजबूत :- रामचंद्र जांगड़ा
– सरकारी स्तर पर मनाई जा रही महापुरुषों की जयंतियां
राज्यसभा के पूर्व सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र एवं हरियाणा सरकार ने सामाजिक समरसता को मजबूत करने का ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पहली बार सभी समाजों के महापुरुषों जैसे डॉ. भीमराव अंबेडकर, संत कबीर, गुरु रविदास, महर्षि वाल्मीकि, भगवान विश्वकर्मा तथा अन्य महान विभूतियों की जयंती सरकारी स्तर पर पूरे सम्मान के साथ मनाई जाने लगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान देने और बिना किसी भेदभाव के विकास का लाभ पहुंचाने की परंपरा स्थापित की है। उन्होंने कहा कि आज सरकारी नौकरियों में योग्यता के आधार पर पारदर्शी भर्ती हो रही है, जिससे युवाओं का सरकार पर विश्वास मजबूत हुआ है।
रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि उनका फरमाना गांव से लगभग पांच दशक पुराना जुड़ाव है और उन्होंने हमेशा इस गांव को भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और एकता का प्रतीक पाया है। उन्होंने विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार से आग्रह किया कि गांव के सभी वर्गों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को स्वीकृति दी जाए। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे आपसी प्रेम, सद्भाव और एकजुटता बनाए रखते हुए गांव, प्रदेश और देश के विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं।
बॉक्स :-
हर गांव का समान विकास भाजपा सरकार की प्राथमिकता, जनसेवा के लिए निरंतर समर्पित हैं कृष्ण लाल पंवार :- दीपक हुड्डा
भाजपा नेता एवं अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा ने कहा कि विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार प्रदेश के ऐसे जननेता हैं, जिन्होंने हमेशा गांवों के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि शारीरिक अस्वस्थता और दुर्घटना के बाद भी मंत्री कृष्ण लाल पंवार लगातार प्रदेशभर का दौरा कर लोगों के बीच पहुंच रहे हैं और विकास कार्यों को गति देने में जुटे हैं, जो उनकी जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीति बिना किसी भेदभाव के हर गांव और हर वर्ग का समान विकास करना है। उन्होंने मंत्री से फरमाना सहित क्षेत्र की दोनों पंचायतों एवं अन्य गांवों की विकास संबंधी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आग्रह करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में क्षेत्र का विकास और अधिक तेज गति से आगे बढ़ेगा।
इस अवसर पर पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, पूर्व सांसद रामचंद्र जांगड़ा, दीपक निवास हुड्डा, ब्लॉक समिति चेयरमैन नवनीत राठी, मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन लीलू राम बेड़वा, महंत सतीश दास, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश बिसला, मंडल अध्यक्ष मनोज पहलवान, मुकेश खत्री, चंद्रभान पंवार, ओम जोगी, प्रो. रामनिवास, कुलदीप सिंह अहलावत, मुकेश आर्य, विजय जोगी, जगदीश भट्टी, विरेंद्र अहलावत,डॉ. जयनारायण, वजीर सिंह, जगत सिंह पंवार, कर्ण सिंह नंबरदार, रामपाल पंवार, जोगेंद्र पंवार, कर्ण सिंह, नीटू पंवार, रामफल पंवार, रूलिया जोगी, सरपंच सोमबीर, जितेंद्र गुग्गन, विजय, जितेंद्र लाला, संदीप दांगी, श्रवण, अनु, रणधीर, शिवराज, कुलदीप, धर्मेंद्र, मोनू, अमित, धर्मेंद्र, बारू राम, अमन, डॉ. राजेश रोहिला, सूबेदार राजाराम सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, मातृशक्ति एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

अधिकारियों के साथ साथ भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने भी परीक्षा केंद्रों के बाहर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करवाने के लिए संभाला मोर्चा

बूथ नंबर-149 पर बीएलओ, सुपरवाइजर एवं आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों से की बातचीत, प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के दिए निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अधिकारियों के साथ साथ भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने भी परीक्षा केंद्रों के बाहर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करवाने के लिए संभाला मोर्चा

बूथ नंबर-149 पर बीएलओ, सुपरवाइजर एवं आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों से की बातचीत, प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के दिए निर्देश

पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

गणना प्रपत्रों का एप पर डिजिटाइजेशन एसआईआर प्रक्रिया का अहम हिस्सा : डीसी

समय, धन और ऊर्जा की बचत का माध्यम है लोक अदालत: सीजेएम जितेंद्र सिंह

उद्योगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें, विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य : एडीसी सोनू भट्ट

Leave a Comment