मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

केंद्र के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में तीन दिवसीय चित्रकला एवं पोस्टर मेकिंग प्रदर्शनी आयोजित

On: June 19, 2026 5:42 PM
Follow Us:

रोहतक, 19 जून। उपायुक्त सचिन गुप्ता के आदेशानुसार शिक्षा विभाग द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जारी व्यापक प्रचार अभियान के तहत केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को विद्यार्थियों तक रचनात्मक माध्यम से पहुंचाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय ऑन द स्पॉट चित्रकला एवं पोस्टर मेकिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
इस प्रदर्शनी का आयोजन गत 16 जून से 18 जून तक स्थानीय गांधी नगर स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक के मार्गदर्शन एवं देखरेख में किया गया। प्रदर्शनी में खंड रोहतक के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल भारत, स्वच्छता, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भर भारत तथा अन्य जनहितकारी योजनाओं पर आधारित आकर्षक चित्रों एवं पोस्टरों के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए।
विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी के दौरान अपने अनुभव भी सांझा करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां उनकी रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देती हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए चित्रों एवं पोस्टरों ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों को सरकार की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला। साथ ही उन्हें अपनी कला प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच भी उपलब्ध हुआ।
उपस्थित अधिकारियों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक एवं शैक्षिक गतिविधियां विद्यार्थियों में नवाचार, जागरूकता और सकारात्मक सोच का विकास करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। तीन दिवसीय प्रदर्शनी का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ तथा प्रतिभागियों ने इसे ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक अनुभव बताया।
इस अवसर पर समग्र शिक्षा की जिला परियोजना समन्वयक सुमन हुड्डा, खंड शिक्षा अधिकारी गीता राठी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांधी नगर की प्राचार्या अनीता, प्राचार्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करोंथा की प्राचार्या रश्मि, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से मुकेश, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिठाल से अनीता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांधी नगर सविता, स्थानीय हिसार रोड़ स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से सरोज, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जसिया से सोनिया, पीजीटी फाइन आट्र्स मुक्ता, बीआरपी तथा अंशु आईओएलएम सहित अन्य शिक्षाविद् एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

नीट के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर नोडल अधिकारी व ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त, भ्रामक प्रचार फैलाया तो होगी कार्रवाई

शत प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरण कार्य सुनिश्चित करें बीएलओ : डीसी

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment