मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

एसआईआर-2026 अभियान का अंतिम दिन आज, पात्र नागरिक अवश्य जमा कराएं गणना प्रपत्र: सोनू भट्ट

On: July 13, 2026 6:04 PM
Follow Us:

गुरुग्राम, 13 जुलाई- एडीसी एवं स्वीप नोडल अधिकारी सोनू भट्ट ने बताया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान का मंगलवार, 14 जुलाई को अंतिम दिन है। उन्होंने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे अंतिम दिन अपने गणना प्रपत्र अवश्य जमा कराएं और अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिले में अधिक से अधिक नागरिकों तक अभियान की जानकारी पहुंचाने के लिए विभिन्न विभागों के सहयोग से लगातार स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

एडीसी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य मौजूदा मतदाताओं के साथ-साथ युवाओं, विशेषकर नए मतदाताओं को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के प्रति जागरूक करना तथा अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना है। इसी कड़ी में विभिन्न विभागों की ओर से अलग-अलग स्थानों पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की ओर से बस स्टैंड पर यात्रियों और आम नागरिकों को एसआईआर-2026 की जानकारी दी गई। उन्हें गणना प्रपत्र भरकर जमा कराने और मतदाता विवरणों का सत्यापन कराने के प्रति जागरूक किया गया। वहीं राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर-14 में छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को अभियान की जानकारी देते हुए गणना प्रपत्र जमा कराने तथा मतदाता सूची में अपने विवरणों का सत्यापन कराने के लिए प्रेरित किया।

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

सोनू भट्ट ने कहा कि स्वीप गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को मतदाता सूची पुनरीक्षण, गणना प्रपत्र और मतदान के महत्व की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने पात्र नागरिकों से अपील की कि एसआईआर-2026 अभियान के अंतिम दिन आज अपना गणना प्रपत्र अवश्य जमा कराएं और मतदाता विवरणों का सत्यापन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। 

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

डीसी साहिल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की दिया अंतिम रूप

कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: संतोष बागोतिया

इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल  निपटान के निर्देश

Leave a Comment